कार्यकर्ताओं और नेताओं की ली क्लास
सुषमा स्वराज तय शेड्यूल और समय के हिसाब से भिलाई पहुंची, लेकिन अव्यवस्था देखकर उन्होंने लगभग 10 मिनट तक केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। फिर भिलाई तीन के कार्यक्रम स्थल मंगल भवन के लिए रवाना हुई। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं की जमकर क्लास ली थी। इसके साथ ही अनुशासन का पाठ पढ़ाया था। साथ ही राजनीति में समय की अहमियत समझाई थी।