4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्यूशन जा रही 11वीं की छात्रा को हाइवा ने कुचला, मौत देख भड़के लोगों ने किया तोड़फोड़, चालक को पीटा

Bhilai crime news: दुर्घटना से गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़ा और जमकर धुनाई की। हाइवा के कांच तोड़ दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को संभाला और चालक को गिरफ्तार कर लिया

2 min read
Google source verification
bhilai_road_accident1.jpg

Bhilai Road accident: साइकिल पर सवार होकर ट्यूशन जा रही 16 साल की छात्रा को हाइव चालक ने कुचल दिया। यह घटना बोरसी चौक के पास शनिवार को शाम करीब चार बजे की है। लापरवाह हाइवा चालक ने बाई तरफ मोड़ते हुए 11 वीं की छात्रा हिमांशी साहू को चपेट में ले लिया। बोरसी चौक के पास ही रहती थी। दुर्घटना से गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़ा और जमकर धुनाई की। हाइवा के कांच तोड़ दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को संभाला और चालक को गिरफ्तार कर लिया। हाइव को कब्जे में लेकर थाना में खडा करा दिया है। मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पातल की मॉच्युरी में भेजा गया।

यह भी पढ़ें: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर हुए ब्रह्मलीन, छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया गहरा दुख

पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि बोरसी स्कूल चौक के पास रहने वाली हिमांशी साहू घर से साइकिल पर सवार होकर ट्यूशन जा रही थी। बोरसी चौक को पार कर रही थी, उसी समय रिसाली की ओर से रेत से भरा हाइवा हनोदा की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Breaking : नक्सलियों ने की CAF कमांडर की हत्या, कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार, बीजापुर में फैली सनसनी

बोरसी चौक से हाइवा चालक ने बाईं ओर तेजी से गाड़ी को टर्न किया। गाड़ी में हेल्पर नहीं था। चालक ने अपने साइड से ही हिमांशी को चपेट में ले लिया। गाड़ी उसके सिर से गुजर गई। जिससे उसका पूरा भेजा बाहर हो गया। वह साइकिल सहित काफी देर तक हाइवा में फंसी रही। यह दृश्य देखकर भीड़ आक्रोशित हो गई और चालक की जमकर धुनाई कर दी।

भीड़ ने हाइवा में की जमकर तोडफोड़

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद चालक हाइवा को छोड़कर भाग रहा था। भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पहले उसकी जमकर धुनाई की। हाइवा के शीशे को तोड़ दिया। करीब एक घंटे देर से पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस को चालक को सौप दिया। पुलिस ने भीड़ को सभांला और गाड़ी और चालक को थाना ले गई।

अतिक्रमण के कारण संकरी हो गई सड़क

बोरसी के लोगों ने बताया कि बोरसी क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है। 20 मीटर चौड़ी की सड़क बनाई गई है, लेकिन सड़क के किनारे बड़े-बड़े संस्थान खुल गए हैं। सड़क पर अतिक्रमण बढ़ गया है। 20 मीटर चौड़ी सड़क 15 मीटर की हो गई है। इसके कारण लोगों को बीच सड़क पर चलना पड़ता है।

डेढ़ बजे से शाम 4.30 बजे तक इंट्री
डीएसपी सतीष ठाकुर ने बताया कि हाइवा की रफ्तार धीमी थी। चालक चौक पर गाड़ी को मोड़ रहा था। इसी दौरान बच्ची चपेट में आ गई। हैवी वाहनों के लिए दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक इंट्री के लिए परमिशन है।

Story Loader