3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: भद्रा का साया, होलिका दहन के लिए करना पड़ेगा आज इंतजार, महिलाओं ने की यहां होलिका पूजा

राजनांदगांव में भी राजस्थानी, मारवाड़ी महिलाओं ने गोबर के उपले से होलिका सजाकर उसकी पूजा-अर्चना की। देर शाम होलिका दहन के बाद रंग गुलाल खेला जाएगा।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Mar 20, 2019

PATRIKA

Video: भद्रा का साया, होलिका दहन के लिए करना पड़ेगा आज इंतजार, महिलाओं ने की यहां होलिका पूजा

भिलाई/राजनांदगांव. शहर में इस बार होलिका दहन को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना लकड़ी के होलिका दहन करेंगे। ऐसी ही एक होलिका सत्तीचौरा गंजपारा दुर्ग में आज शाम जलाई जाएगी। जो सिर्फ कंडों की होगी। पर्यावरण को संरक्षित करने और वायुमंडल को स्वच्छ रखने विशेष होलिका दहन किया जाएगा। जिसमें लगभग 3 हजार गोबर के कंडों के साथ ही कपूर की होली जलाई जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि इस होलिका दहन के लिए गंजापारा के निवासी अपने-अपने घरों से कंडे बनाकर लाते हैं, ताकि सिर्फ कंडों की होली जलाई जा सकें। साथ ही रात को पूजा के वक्त कपूर भी लेकर आते हैं, जिसे वे होलिका में डालते हैं। ताकि वायुमंडल में फैले वायरस भी नष्ट हो जाएं। इधर राजनांदगांव में भी राजस्थानी, मारवाड़ी महिलाओं ने गोबर के उपले से होलिका सजाकर उसकी पूजा-अर्चना की। देर शाम होलिका दहन के बाद रंग गुलाल खेला जाएगा।

पौने 11 बजे से भद्राकाल
रंगों के इस पर्व से पहले होलिका दहन पर इस बार दिनभर भद्रा का साया रहेगा। होलिका दहन के लिए लोगों को रात 9 बजे तक का इंतजार करना होगा। ट्विनसिटी में एक हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी जगहों पर होलिका दहन होगा। जिसके लिए गली-मोहल्ले में तैयारी हो चुकी है। बच्चों से लेकर युवाओं ने होलिका सजा दी है। जो कल रात 9 बजे के बाद जलाई जाएगी। इधर राजस्थानी समाज के लोग सुबह होलिका की पूजा करेंगे। लेकिन रात में होलिका दहन के वक्त दोबारा पूजन करेंगे।

फाग गीतों के संग जब नगाड़ा बजता है तब लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। शहर में भी होली के लिए कई दिनों पहले शहर में नगाड़े बिकने आ गए हैं। खैरागढ़ क्षेत्र से नगाड़ा बेचने आए लोगों का कहना है कि भले ही डीजे का जमाना है पर होली पर नगाड़े बजाने का अलग ही मजा है। बाजार में इस साल चालीस रुपए से लेकर नौ सौ रुपए तक के नगाड़े उपलब्ध हैं।

शुरू होगी गणगौर की तैयारी
होलिका दहन के अगले धुलेंडी के बाद अग्रवाल समाज की महिलाएं गणगौर की तैयारी करेंगी। होलिका की राख मिलाकर ही गणगौर की मूर्ति बनाई जाएगी जिसकी पूरे 15 दिनों तक पूजा की जाएगी।

Story Loader