scriptपत्नी के आशिक पर पति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर किया लहूलुहान | Husband did a fatal attack on wife's lover with knife | Patrika News

पत्नी के आशिक पर पति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर किया लहूलुहान

locationभिलाईPublished: Oct 17, 2019 10:28:01 pm

शक की बीमारी में वह इस कदर अंधा हो गया कि गांव के ही युवक को हत्या की नीयत से धारदार चाकू से एक दर्जन बार वार कर लहूलुहान कर दिया। लगभग आधे घंटे तक वह खूनी खेल खेलता रहा। गांव में किसी भी व्यक्ति की हिम्मत नहीं हुई की इस खूनी खेल को रोक सके।

बालोद@Patrika. शक की बीमारी में वह इस कदर अंधा हो गया कि गांव के ही युवक को हत्या की नीयत से धारदार चाकू से एक दर्जन बार वार कर लहूलुहान कर दिया। (Balod crime) लगभग आधे घंटे तक वह खूनी खेल खेलता रहा। गांव में किसी भी व्यक्ति की हिम्मत नहीं हुई की इस खूनी खेल को रोक सके। पीडि़त युवक द्वारा बचाव में वजनी पत्थर से वार करने एवं दोनों के घायल होने पर मामला शांत हुआ। (Balod patrika) इसके बाद ग्राणीमों ने हिम्मत दिखाई और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया। (Fatal attack on wife’s lover)वहीं आरोपी पति का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
वारदात ग्राम भोथली की
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात 8 बजे बालोद थाना अंतर्गत ग्राम भोथली की है। गांव के शोभित साहू पिता गणेशराम 28 साल पर पत्नी के साथ नाजायज संबंध का आरोप लगाते हुए शोभित गौर पिता दौलतराम 30 साल पर धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर लहूलुहान कर दिया। उसने शोभित पर 14 से 15 बार हमला कर दिया। दोनों के बीच लगभग आधे घंटे की लड़ाई चली। ग्रामीणों ने बीच बचाव करने पर जान बची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
आरोपी ने युवक को देखते ही खोया आपा
पुलिस के मुताबिक आरोपी शोभित साहू पत्नी का शोभित गौर के साथ नाजायज संबंध होने का शक करता था। इसी शक के आधार पर सालभर पहले भी मारपीट की थी। बुधवार की रात 8 बजे आरोपी पति ने उसे सबक सिखाने और ठिकाने लगाने का ठान लिया था। रात को घर से चाकू लाया और जैसे ही दुकान में शोभित को बैठे देखा तो अपना आपा खो दिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद शोभित ने बचाव में दुकान के पास ही रखे पत्थर से आरोपी पर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों के बीच बचाव के कारण मामला शांत हो गया अन्यथा किसी की जान जा सकती थी।
आरोपी बोला पत्नी के साथ तीन साल से नाजायज संबंध
अस्पताल में भर्ती आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का शोभित के साथ तीन साल से नाजायज संबंध है। इससे पहले भी इसी बात को लेकर समझाइस दी गई थी। कई बार समझाने पर भी नहीं माना तो उस पर हमला किया।
घटना के बाद गांव में दहशत
बुधवार को ग्राम भोथली में हुए खूनी खेल से पूरे गांव में दहशत है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 लगाकर मामले की जांच कर रही है। हमले में घायल शोभित की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार रायपुर के एक अस्पताल में चल रहा है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर .. ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो