14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IIT भिलाई: जॉब देने जापान, मलेशिया और स्वदेशी कंपनियां पहुंचीं, 38 लाख तक का पैकेज ऑफर

- एआई के 90 फीसदी छात्र चयनित, कैंपस प्लेसमेंट में अब तक की पेशकश की गई उच्चतम सीटीसी 38 लाख रुपए प्रति वर्ष है।

less than 1 minute read
Google source verification
IIT भिलाई: जॉब देने जापान, मलेशिया और स्वदेशी कंपनियां पहुंचीं, 38 लाख तक का पैकेज ऑफर

IIT भिलाई: जॉब देने जापान, मलेशिया और स्वदेशी कंपनियां पहुंचीं, 38 लाख तक का पैकेज ऑफर

आईआईटी भिलाई (IIT Bhilai) के स्टूडेंट्स को कई विदेशी कंपनियों का जॉब आफर मिला है। चौथे बैच के करीब 50 फीसदी स्टूडेंट्स को पढ़ाई के आखिरी सेमेस्टर में ही नौकरी का ऑफर मिल चुका है। कैंपस प्लेसमेंट में अब तक की पेशकश की गई उच्चतम सीटीसी 38 लाख रुपए प्रति वर्ष है। प्लेसमेंट सत्र के दौरान स्टूडेंट्स को औसत पैकेज 16 लाख रुपए का मिला है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों ने ली दिलचस्पी
पहली बार है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों ने भी आईआईटी भिलाई के स्टूडेंट्स को हायर करने में दिलचस्पी दिखाई है। एमटेक डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के स्टूडेंट्स के पहले बैच में अब तक करीब 90 प्रतिशत प्लेसमेंट हो चुके हैं।

यूआईएआई और सीडैक भी कैंपस में
आधारकार्ड सेवा जैसी सेवाएं देने वाली शासकीय संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईएआई और सीडैक भी इस साल मेधावी स्टूडेंट्स को हायर करने आईआईटी कैंपस पहुंची हैं। आईआईटी भिलाई ने व्यावसायिक मोर्चे पर अपनी पहचान बनाई है। यहां के बहुत से स्टूडेंट्स दुनिया भर में विभिन्न अग्रणी कंपनियों और संगठनों में काम कर रहे हैं।

आईआईटी भिलाई ने पहली बार इलेक्ट्रिक वीकल टेक्नोलॉजी में एमटेक की पढ़ाई इस साल से शुरू कराई है। वहीं बीटेक में मैकाट्रॉनिक्स कोर्स लॉन्च किया है। यह दोनों ही कोर्स देश में अभी दिल्ली, मुंबई जैसे शीर्ष आईआईटी संस्थानों में संचालित हो रहा था, अब इसकी पढ़ाई छत्तीसगढ़ में भी होगी।
- प्रो. राजीव प्रकाश, डायरेक्टर, आईआईटी भिलाई