इससे हमारी आंतरिक प्रतिभाओं की पहचान होती है। साथ ही निरंतरता बनाए रखने से हमारी प्रतिभाओं में नित सुधार होते जाता है। इस दौरान प्राध्यापक डॉ. मणिमेखला शुक्ला द्वारा सुमधुर गीत से मां सरस्वती की वंदना की गई। छात्र संघ प्रभारी डॉ. केएन दिनेश के निर्देशन और डॉ. कविता वर्मा, डॉ. अंजन कुमार के संयोजन में सहायक प्राध्यापक तारिणी साहू, मजहर खान, पूजा विश्वकर्मा, दशरथ वर्मा के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।