13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी का था जन्मदिन और मदर्स डे, आकाश केक लेने निकला

कफन में लौटा,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

May 09, 2022

पत्नी का था जन्मदिन और मदर्स डे, आकाश केक लेने निकला

पत्नी का था जन्मदिन और मदर्स डे, आकाश केक लेने निकला

भिलाई. आकाश बेहद खुश था, मां को वह मदर्स डे का तोहफा देना चाहता था और पत्नी को जन्म दिन का। दोनों ही खुशियां एक ही दिन में मनाने की तैयारी थी। वह घर से निकला कि जल्द केक लेकर आएगा, इसके बाद दोस्तों और परिवार के साथ इन खुशियों को शेयर करेगा। घर से गुनगुनाते हुए वह निकला। परिवार के लोग इसके बाद उसका इंतजार ही करते रहे, वह लौटा नहीं। देर रात तक घर वालों को एक्सिडेंट होने की सूचना मिली। वहीं सुबह होते-होते उसकी मौत होने की खबर भी पहुंच ही गई। घर से खुशी-खुशी निकला आकाश लौटा तो कफन में लिपटा था। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। मौजूद रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में रहने वालों की आंखें भी नम हो गई।

अज्ञात कार ने खुशियों को मातम में बदला
पुलिस लाइन कालोनी, दुर्ग के सामने एक कार चालक ने दो बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। घटना रविवार रात करीब 9.30 बजे की है। मृतक आकाश तांडी (25 साल) निवासी रायपुर नाका, दुर्ग का रहने वाला था। उसे पैर और सीने में भी गंभीर चोट लगी थी। जिसकी वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस तरह से अज्ञात कार ने एक घर की खुशियों को मातम में बदल दिया।

तीन युवकों का हो रहा उपचार
पुलिस के मुताबिक पुलिस लाइन कॉलोनी के करीब से दो बाइक में 4 युवक जा रहे थे। इस बीच अज्ञात कार ने दोनों ही बाइक को ठोकर मार दी। जिससे दोनों बाइक में सवार चारों लोग गिर पड़े। इसमें से आकाश की मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार दिनेश महानंद, राजेश नायक, बबलू नाग घायल हो गए, उनको जिला अस्पताल, दुर्ग में दाखिल किया गया है, जहां उपचार जारी है। घटना में फरार कार व चालक की अब तक कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। मामला दर्ज कर पद्मनाभपुर पुलिस जांच में जुटी है।