
छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को लेकर अभिव्यक्ति ऐप में और नए फीचर
अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया
भिलाई महिला समाज के सेक्टर 4 स्थित उद्योग केन्द्र में जिला पुलिस की ओर से आईयूसीएडब्लू प्रभारी एवं एडिशन एसपी मीता पवार ने सभी को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया। इस मौके पर रक्षा टीम की सदस्यों ने हेल्पलाइन नंबर के साथ ही रक्षा टीम किस तरह शहर में महिला सुरक्षा को लेकर कार्य कर रही है उसकी जानकारी दी। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी सी तिर्की, रक्षा टीम की सदस्य एसआई संगीता मिश्रा व उनकी टीम, भिलाई महिला समाज की वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वागता विश्वास, अतिरिक्त उपाध्यक्ष नीरजा कुमारी, सचिव रत्ना दुकानिया, सहसचिव गिताली दत्ता, कोषाध्यक्ष गिताली दत्ता, सहकोषाध्यक्ष मऊ राय सहित 10 क्लब के पदाधिकारी मौजूद थे।
शिकायत के साथ सुरक्षा
महिला थाना प्रभारी सी तिर्की ने बताया कि इस ऐप्लिकेशन में महिलाएं घर बैठे थाने तक अपनी शिकायत पहुंचा सकती है, वहीं मदद भी ले सकती है। इसके लिए दो अलग-अलग ऑप्शन भी दिए गए हैं। उन्होंने इस मौके पर बढ़ते महिला अपराध को आंकड़ों के जरिए बयां किया। थाना प्रभारी ने कहा कि टूटते घर और उजड़ते वैवाहिक रिश्तों को केवल संस्कारों के जरिए ही बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी को सलाह दी कि वे बेटी और बेटे दोनों को ही अच्छे संस्कार दें।
Published on:
20 Feb 2022, 10:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.