4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेंट्रल जेल दुर्ग की महिला बंदी ने अस्पताल में स्वस्थ्य बच्चे को दिया जन्म

सेंट्रल जेल दुर्ग में निरुद्ध शब्बर गिरोह की महिला सदस्य करिश्मा ने गुरुवार को स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव जिला अस्पताल में हुआ है। प्रसव पीड़ा होने पर जेल की महिला प्रहरी ने करिश्मा (25 वर्ष) को अस्पताल पहुंचाया।

2 min read
Google source verification
Bhilai crime

सेंट्रल जेल दुर्ग की महिला बंदी ने अस्पताल में स्वस्थ्य बच्चे को दिया जन्म

दुर्ग@Patrika. सेंट्रल जेल दुर्ग में निरुद्ध शब्बर गिरोह की महिला सदस्य करिश्मा ने गुरुवार को स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव जिला अस्पताल में हुआ है। प्रसव पीड़ा होने पर जेल की महिला प्रहरी ने करिश्मा (25 वर्ष) को अस्पताल पहुंचाया।

सुबह आठ बजे जैसे ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई
@Patrika.जानकारी के मुताबिक करिश्मा जब जेल दाखिल हुई थी तब वह आठ माह की गर्भवती थी। जेल प्रशासन के अधिकारियों को इस आशय की सूचना मिलते ही उसका नियमित चेकअप कराया जा रहा था। गुरुवार सुबह आठ बजे जैसे ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई जेल के अधिकारियों ने बिना विलंब किए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो घंटे बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया। महिला का तीसरा प्रसव है।

खानाबदोश का जीवन जीती है महिला का परिवार
महिला मूलत: कटनी मध्यप्रदेश की रहनी वाली है। वह पिछले कुछ वर्ष से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रह रही थी। करिश्मा व उसका पति राहुल अक्टूबर में दुर्ग आए और रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाना में रह रहे थे।

बच्चों की आड़ में करते थे चोरी
@Patrika.क्राइम ब्रांच पुलिस ने महिला व उसके पति (दो बच्चों के साथ) ३ नवंबर को गिरप्तार किया था। इस परिवार ने मोहन नगर थाना और स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में कुल चार स्थानों में चोरी की थी। दरअसल महिला अपने बच्चे और गर्भवती होने का हवाला देकर पहले खाना मांगती थी। जैसे ही घर का सदस्य किचन में खाने का सामान लेने पहुंचती महिला का पति घर अंदर प्रवेश कर चोरी कर फरार हो जाते।

सीसी टीवी फुटेज से मिला था क्लू
नवंबर माह में राहुल व करिश्मा ने शंकर नगर निवासी विनिता धु्रवे के यहां चोरी की थी। चोरी करते हुए घर पर लगे सीसी टीवी कैमरा में आरोपी राहुल शब्बर का परिवार कैद हो गया था। पीडि़त महिला ने सीसी टीवी का फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया था। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।@Patrika