29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरेाना संक्रमित 15 शवों का अंतिम संस्कार कर PPE किट फेंका मैदान में, आवारा कुत्ते किट लेकर पहुंचे मोहल्ले में

15 कोरोना संक्रमित लोगों का शव जलाया गया। यह देखकर आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग भड़क गए। (covid -19)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 10 Apr 2021, 11:13 AM IST

कोरेाना संक्रमित 15 शवों का अंतिम संस्कार करके PPE किट फेंका मैदान में, आवारा कुत्ते किट लेकर पहुंचे मोहल्ले में

कोरेाना संक्रमित 15 शवों का अंतिम संस्कार करके PPE किट फेंका मैदान में, आवारा कुत्ते किट लेकर पहुंचे मोहल्ले में

भिलाई. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रशासन की लापरवाही भी बढ़ते जा रही है। भिलाई से लगे जामुल के मुक्तिधाम में चंद शव जलाने के लिए शेड बना हुआ है। शुक्रवार को इसके आसपास मैदान में करीब 15 कोरोना संक्रमित लोगों का शव जलाया गया। यह देखकर आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग भड़क गए। शव को जलाने के लिए लकड़ी और कंडे का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिससे धुआं आसपास के मोहल्ले में फैल रहा था। जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत सीएमएचओ और स्थानीय पार्षद से की है। लोगों ने शिकायत में बताया कि संक्रमित शवों को बाहर से लाकर यहां अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा मापदंडों का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। पीपीई किट और कई तरह के संक्रमित सामानों को मैदान में फेंक कर स्वास्थ्यकर्मी चले गए हैं। जिसके कारण लोगों के संक्रमित होने की आशंका बनी हुई है। आवारा कुत्ते इन पीपीई किट को खेलते हुए भी नजर आए हैं। जिसके बाद से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई है।

चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर के नाम ज्ञापन
एक साथ 15-15 शव जामुल के मुक्तिधाम में जलाने के खिलाफ में आसपास के मोहल्ले शिवपुरी व अन्य एरिया के लोगों ने नगर पालिका, जामुल में पहुंचकर चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर, दुर्ग के नाम ज्ञापन सौंपा। शिकायत में लिखा कि यह एक बड़ी लापरवाही, है कि बाहर से लाए हुए शवों को जलाने के बाद पीपीई कीट को ऐसे ही मुक्तिधाम में छोड़ा गया जिसे कुत्ते खेलते हुए ले गए। इसको लेकर मोहल्ले के लोग आक्रोशित हैं। नगरवासियों ने पालिका कार्यालय पहुंच कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के सामने नाराजगी जाहिर की। पार्षद युवराज वैष्णव ने बताया कि वार्ड 10 के एक भवन में बाहर से लाए हुए शवों को रखने की बात से नगरवासी नाराज हैं। लोगों ने मांग की है कि जामुल में कोरोना जांच की सुविधा शुरू की जाए। उचित चिकित्सा कि व्यवस्था हो। शवों को जलाने के बाद पीपीई किट को विधिवत रूप से नष्ट किया जाए और बाहरी शवों को एहतियातन जामुल में ना लाया जाए।