2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांवर यात्रा पर निकले भिलाई के एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

कांवर यात्रा पर निकले एक परिवार के चार कांवरियों को रायगढ़ में ट्रेन ने उस समय अपनी जद में ले लिया, जब वे रेलवे पटरी पार कर रहे थे।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Aug 14, 2018

patrika

कांवर यात्रा पर निकले भिलाई के एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

भिलाई. कांवर यात्रा पर निकले एक परिवार के चार कांवरियों को रायगढ़ में ट्रेन ने उस समय अपनी जद में ले लिया, जब वे रेलवे पटरी पार कर रहे थे। इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि पिता उसका बेटी, दामाद और नाती सहित चार की जान चली गई।

सात लोग निकले थे कांवर यात्रा पर
सूचना मिलते ही भिलाई में यादव परिवार में मातम पसर गया है। रायगढ़ से जीआरपी के प्रभारी एस लकड़ा ने बताया कि यादव परिवार भिलाई पॉवर हाउस में कपड़े का कारोबार करता है। उनके परिवार के चार लोगों सहित सात लोग कांवर यात्रा पर निकले थे।

अस्पताल में तोड़ा दम
इनमें रामभरोसे यादव (50 साल), दामाद निलेश कृष्णा यादव (35 वर्ष) बेटी जमुना निलेश यादव (३० वर्ष) और नाती लक्की यादव (12 वर्ष) रेलवे पटरी पार करते समय मुंबई से हावड़ा जा रही मुंबई मेल की चपेट में आ गए। तीन की मौके पर मौत हो गई, चौथे ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।

राउरकेला के घोघड़धाम जा रहे थे कांवरिए
कांवरिए प्रसिद्ध राउरकेला के घोघड़धाम में जलाभिषेक करने के लिए निकले हुए थे। जत्था रविवार देर रात वेदव्यास रेलवे ब्रिज में मुंबई से हावड़ा आ रही मुंबई मेल की चपेट में आ गया। हादसे में तीन कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथे कांवरिया ने इलाज के दौरान राउरकेला सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ब्रिज पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की जद में आए
जत्थे में कुल सात सदस्य थे। जिनमें से तीन ब्रिज पार कर चुके थे, जबकि चार ब्रिज पार कर रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में चारों आ गए। घटना की सूचना ट्रेन के चालक ने राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद रेलवे के अधिकारियों को दी। इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया। साथ ही ओडिसा डिजास्टर रैपिट एक्शन फोर्स ने नदी से शव निकाला।