
भिलाई. एक महिला को नशीली दवा खिलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। बेमेतरा निवासी महिला भिलाई नेवई भाठा अपनी ननद के घर आई थी। वह तीन दिन तक उसके घर में रही। इसके बाद वह गायब हो गई। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर गुमशुदगी का जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस को महिला का सुराग उत्तराखंड में मिला। पुलिस कई बार आरोपी और गुम महिला की पता तलाशी के लिए गई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। एक साल के बाद वह अपहणकर्ता के चंगुल से छूटकर घर लौट आई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी विनय के खिलाफ धारा ३२८, ३६६ के तहत जुर्म दर्ज किया है।
जुलाई 2017 को वह अचानक गायब हो गई
नेवई थाना पुलिस ने बताया कि ३० जून २०१७ को २२ वर्षीय महिला बेमेतरा से नेवई भाठा अपनी ननद के घर दशहरा त्योहार मनाने आई थी। तीन दिन तक घर पर रही। ३ जुलाई २०१७ को वह अचानक गायब हो गई। वह घर नहीं पहुंची, तो उसके परिजन ने नाते रिश्तेदारों के यहां पता तलाशी की, लेकिन वह नहीं मिली। फिर पुलिस से शिकायत कर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज मामले को विवेचना में लिया।
एक साल बाद महिला खुद घर लौटी आई
पुलिस ने बताया कि एक जुलाई को वह खुद घर लौट आई। फिर वह पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि बेमेतरा में सोलर प्लांट है। जहां उत्तर प्रदेश से कर्मचारी आकर काम कर रहे थे। उत्तराखंड निवासी विनय कुमार उस कंपनी में काम करता था। उसने उसे नशीली दवा पिला दी। जब वह होश में आई तो उत्तराखंड में पहुंच चुकी थी। पीडि़ता ने बताया कि विनय उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर भाग आई।
Published on:
26 Aug 2018 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
