14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएसपी के एसएमएस-3 में लेडल फटा, लाखों के हॉट मेटल का नुकसान

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jun 18, 2020

बीएसपी के एसएमएस-3 में लेडल फटा, लाखों के हॉट मेटल का नुकसान

बीएसपी के एसएमएस-3 में लेडल फटा, लाखों के हॉट मेटल का नुकसान

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) में गुरुवार को ब्लास्ट फर्नेस से हॉट मेटल लेकर जा रहा लेडल फट गया। जिससे इसमें मौजूद हॉट मेटल पटरी के आसपास पसर गया। जिससे बीएसपी को लाखों का नुकसान हुआ। यहां राहत की बात यह रही कि कोई भी कर्मचारी हताहत नहीं हुआ। वहीं काम इस घटना के बाद भी नियमित तौर पर जारी रहा। बीएसपी के एसएमएस-3 की यह घटना दोपहर 12 बजे की है।

तब फटा लेडल
बीएसपी Bhilai Steel Plant Steel में ब्लास्ट फर्नेस से 180 टन क्षमता की लेडल हॉट मेटल लेकर मोल्ड करने से पहले एलएफ में पहुंचा। जहां इस लेडल में टार्च डालकर इसमें केमिकल रिएक्शन किया जाता है। जिससे मौजूद लिक्विड से कचरा बाहर निकल जाता है। इसके बाद इसे मोल्ड करने आगे बढ़ाया जाता है। घटना टार्च डालकर केमिकल रिएक्शन करने के दौरान की है। लेडल फटने से आसपास के केबल जल गए।

पटरी पर पसर गया हॉट मेटल
लेडल फट जाने से पूरा लिक्विड पटरी के आसपास फैल गया। बीएसपी में इस तरह के हादसे अक्सर होते हंै। इसे रूटीन घटना भी कहा जाता है। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 30 लाख से अधिक का हॉट मेटल था। जो जमीन में फैल गया। अब उसको ठंडा कर बाद में निकाल लिया जाएगा।

नहीं रुका है काम
भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप क्रमांक-3 के लेडल फर्नेस एरिया में गुरुवार को एक लेडल थ्रू होने की वजह से लेडल कार व इससे जुड़े केबल को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही संयंत्र के फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां तुरंत मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू में लिया व संशोधन काम शुरू कर लिया गया। एसएमएस-3 के प्रचालन काम बिना रुके चलते रहे। बाकि अन्य दो लेडल फर्नेस के मदद से लेडल फर्नेस एरिया में भी प्रचालन काम जारी है। घटना से किसी को भी चोट नहीं पहुंची है।