
संगीत प्रेमियों के लिए पत्रिका भिलाई लेकर आया खास प्रस्तुति, गजलों से सजेगी 4 जनवरी की शाम, प्रवेश नि:शुल्क
भिलाई. पत्रिका भिलाई और अविनाश मेट्रोपोलिस की प्रस्तुति एक शाम पत्रिका के नाम में शनिवार 4 जनवरी को अंचल के मशहूर गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी एवं उनकी टीम गजलों का कार्यक्रम मेरा गीत अमर कर दो की प्रस्तुति देंगे । कोहका जुनवानी रोड स्थित अविनाश मेट्रोपोलिस दुर्गा नगर पश्चिम में शाम 6 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में गजल प्रेमियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश रखा गया है।
उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को किया जाएग सम्मानित
इस अवसर पर पत्रिका की ओर से समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रबुद्धों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रायोजक केपीएस ग्रुप, जलाराम मिष्ठान भंडार दुर्ग, अविश एड्युकॉम दुर्ग, नाहर्स प्रोजेक्ट, एचटीएस लाइफ केयर, संतोष आर्गनिक है। साथ ही न्यू कृष्णा कैट्रर्स, पराठा हाउस, शिवा मिनरल्स एवं राजेश टेंट एंड कैट्रर्स का विशेष सहयोग मिल रहा है।
गजलों का गुलदस्ता
पत्रिका भिलाई के खास कार्यक्रम में गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी मशहूर गजल सम्राट जगजीत सिंह, गुलाम अली सहित कई गायकों की गाई गजलों को पेश करेंगे। अविनाश ग्रुप ने सभी संगीत प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर गजल संध्या का लुत्फ उठाएं।
Published on:
02 Jan 2020 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
