भिलाई

Look .. अवैध होर्डिंग को हटाने निगम ने चलाया अभियान

आकाश गंगा मार्केट में हुई कार्रवाई,

less than 1 minute read
Jun 19, 2023
Look .. अवैध होर्डिंग को हटाने निगम ने चलाया अभियान

भिलाई. नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में अवैध होर्डिंग व पोस्टर को हटाने सोमवार को कार्रवाई की गई। भिलाई निगम की टीम ने 12 स्थानों से छोटे व बड़े बोर्ड, होर्डिंग्स को हटाया। भिलाई निगम क्षेत्र को साफ सुथरा व व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है।

बिना अनुमति प्रचार-प्रसार
आयुक्त रोहित व्यास के सख्त निर्देश के बाद सड़क किनारे अवैध रूप से लगे पोस्टर व होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने भिलाई निगम क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए बिना कोई परमिशन के सार्वजनिक स्थानों में लगाए गए बैनर, पोस्टर को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में जोन-1 की टीम ने कार्रवाई की है।

यहां हुई पहल
जोन 1 के सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगे हुए अवैध होर्डिंग्स व कई स्थानों पर दुकानदारों ने अतिरिक्त रूप से शेड बढ़ाकर दुकान संचालित करने पर उन्हें अपने दायरे में ही दुकान संचालित करने हिदायत दी गई थी। बावजूद इसके नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की गई। आवागमन में सुविधा बनाने व शहर सौंदर्यीकरण के लिए अवैध होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जोन आयुक्त राजेंद्र नायक भी मौजूद थे।

यहां भी लगे हैं अवैध होर्डिंग्स
अवैध होर्डिंग्स सुपेला चौक से शास्त्री अस्पताल और उसके आगे चौक तक नजर आते हैं। सर्विस रोड में निगम की टीम निकलेगी। इसके बाद ही कार्रवाई किया जाएगा। यहां बोर्ड को दुकानदारों ने अपने मन से जिस स्थान पर हुआ, वहां बिना निगम से अनुमति लिए लगा दिया है।

Published on:
19 Jun 2023 09:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर