5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखो… जिला में बढ़ रहा अपराध, लोग हो रहे चोरी और ठगी का शिकार

जिला में चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके साथ-साथ ठगी की शिकायत भी प्रकाश में आ रही है। वहीं सफाई महिला कर्मियों के साथ छेड़-छाड़ करने का मामला भी पुलिस ने दर्ज किया है। हैरानी की बात है, कि यह सबकुछ तब हो रहा है, जब पुलिस ने रात की गश्त बढ़ा दी है।

3 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jan 15, 2024

देखो... जिला में बढ़ रहा अपराध, लोग हो रहे चोरी और ठगी का शिकार

देखो... जिला में बढ़ रहा अपराध, लोग हो रहे चोरी और ठगी का शिकार

घर के आंगन से स्कूटर पार, सीसीटीवी फुटेज में चोर हुआ कैद

पदुम नगर, रायका बाड़ी में रहने वाले रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी डी कामेश्वर राव ने पुरानी भिलाई थाना में शिकायत दर्ज करवाया है कि घर के आंगन से स्कूटर चोरी चली गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक स्कूटर उनकी बहू डी. रमा भार्गवी के नाम से है। 12 जनवरी को वे बाजार गए, वहां से रात 8 बजे घर आए और स्कूटर को आंगन में खड़ी कर दिया। चाबी एक्टीवा में ही लगी हुई थी। रात करीब 9.30 बजे गेट में ताला लगा दिया। 13 जनवरी को छोटी बहू रत्नप्रभा सुबह 4.45 बजे आंगन में साफ सफाई करने उठी, तो देखी आंगन में खड़ी स्कूटर गायब है। यह जानकारी दी, स्कूटर की कीमत करीब 35 हजार थी।

आंगन के गेट का तोड़ा ताला

स्कूटर को चोर आंगन के गेट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश कर पार कर दिए। आस-पास पता तलाश किया, कोई पता नहीं चला। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी में देखा कोई अज्ञात चोर 12 व 13 की दरमियानी रात 2.58 से 3.28 बजे के मध्य स्कूटर को पार कर दिया। इसकी शिकायत सोमवार को पुलिस में किया। स्कूटर पार करते चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं।

एक लाख के गहने व नकद पार

लाल बहादुर आटा चक्की के पीछे शास्त्री नगर कैंप 1 भिलाई में किराय पर रहने वाली सरिता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। घर में बिना दरवाजा व ताला लगाए आना जाना करते हैं। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे बेटी निशा साव सहेली निकिता साव के घर में बैठी थी,

आलमारी से गहने व नकद गायब

आलमारी चेक किया, तो आलमारी से नकद 40000 रुपए व डब्बा अंदर रखे पुरानी इस्तेमाली आभूषण सोने का तीन लाकेट, दो छोटे छोटे सोने का नाक का फुल्ली, एक चांदी का करधन वजनी करीबन 500 ग्राम, एक नग चांदी का बाजूबंध जुमला कीमती करीबन 99,500 रूपए का था। पति गणेश साव 13 जनवरी को सुबह 10 बजे आलमारी से 50000 रूपया में से 10000 रुपए निकाले थे। उस समय सभी सामान रखा हुआ था।

यह छोड़ गए चोर

आलमारी में एक सोने का मंगलसूत्र, एक बच्चे का पहनने का सोने का बजरंग बली का प्रतिमा, 5 जोडी चांदी का पायल भी था, जो आलमारी में ही रखा हुआ है। छावनी थाना की पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

रिश्तेदार बनकर आया, फूकझाड़ के नाम पर मांगा नींबू, लाने गए तो घर से पार किया 37 हजार के सामान व नकद

जामगांव आर पुलिस को हिरमत बाई साहू ने शिकायत किया कि वह ग्राम धमना स्कूल पारा में रहती है। रोजी मजदूरी खेती किसानी का काम करती है। 5 दिसंबर को घर में अकेली थी, पति गांव गया था। दोपहर 2 बजे बाइक में एक व्यक्ति आया। घर के पास आया और रूका, बोला मुझे पहचानते हो, तो बोली नहीं पहचनाती, आप कौन हो, तो बोला अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि मां का मामा है। पैर छू कर आर्शीवाद ली। घर में बैठकर पानी चाय पूछी तो, मना किया।

बाहरी हवा लगने की कही बात

उसने बताया कि बाहरी हवा लगा हैं, नीबू लाओ फूंका-झाड़ी करना पड़ेगा। इस पर पड़ोस में रहने वाली चंद्रिका साहू को मांगने गई थी जो नीबू नहीं हैं बोलने पर मैं घर वापस आ गई।

नकद और गहने लाने कहा

अज्ञात व्यक्ति को बताई, नींबू नहीं है, तो वह बोला घर के अंदर जितना सोना-चांदी, रूपए पैसे हैं, उसे नए पीला कपड़ा में लपेटकर लाओ फूंक देता हूं। इस पर 3 नग सोने की पत्ती, 2 नग सोने की गेंहूदान, 2 जोड़ी चांदी का पायल, 1 जोड़ी चांदी का बिछिया सोने चांदी जुमला कीमती रकम 35000 रूपए व नगद रकम 2500 रूपए कुल जुमला रकम 37500 रुपए को नया पीला कपड़े में लपेटकर उसके सामने रख दिया, तो उस व्यक्ति ने कहा पीछे घूमकर बैठ जाओ। सोना-चांदी, रूपए पैसे का कपड़ा अपने सामने रखकर भूत लेकर मुझे फूंक-झाड़ी किया। फूंका-झाड़ी के बाद पीला कपड़ा में बांध कर सोने-चांदी, रूपए-पैसे को शुक्रवार के दिन खोलकर देखना कहा।

शंका पर खोलकर देखा

वह पेटी के पास कमरे में जाकर बैठकर फूंक-झाड़ किया और कुछ देर में आ रहा हूं बोलकर बाइक से चला गया। इस बात को किसी को मत बातना बोला, तो किसी को नहीं बताई, रात में सोते समय शंका हुआ, तो बांधे हुए पोटरी को खोलकर देखी, तो सोना-चांदी, रूपए पैसे नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।