भिलाई

देखो.. नेताओं के चेहरे को रंगने से भड़के समर्थक, कर दी पिटाई

महापौर हुए तल्ख,

less than 1 minute read
Oct 10, 2023
देखो.. नेताओं के चेहरे को रंगने से भड़के समर्थक, कर दी पिटाई

भिलाई. नगर निगम के जनसंपर्क प्रभारी अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान शहर में लगे बेनर, पोस्टर हटाए जा रहे हैं। इसी के साथ-साथ नेताओं के दीवारों में बने चित्रों को भी मिटाया जा रहा है। सेक्टर-7 में नेताओं चित्रों को रंग से मिटाया जा रहा था। इस दौरान शंकर व उसके साथी की निगम कर्मचारी के साथ बहस हो गई। धक्का मुक्की और मारपीट भी हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले में निगम कर्मचारी ने थाना में शिकायत किया कि निगम के जोन 5 सेक्टर 7 के ओवर ब्रिज के नीचे पिल्लर में किए गए, राजनैतिक प्रचार के दीवार लेखन की पोताई करने गए। निगम के जोन अधिकारी व कर्मचारियों के साथ गाली गलोच व हाथापाई की गई। इस पर पुलिस ने शंकर व उसके अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर में भाजपाइयों की गुंडागर्दी बरदाश्त नहीं
भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल ने कहा कि आचार संहिता में सभी राजनीति प्रचार के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर निकाले जा रहे हैं। प्रचार के लिए दीवारों पर लिखे स्लोगन भी मीटाए जा रहे हैं। आचार संहिता का पालन करते हुए निगम प्रशासन के आदेश पर निगम कर्मियों ने ओवरब्रिज के पास राजनैतिक दलों के फोटो को मिटा रहे थे। तब प्रेम प्रकाश पांडेय के समर्थकों ने निगम कर्मी के साथ मारपीट की। निगम कर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। ऐसे कर्मचारियों के साथ भाजपाइयों का मारपीट गाली गलौज करना, उन्हें धमकाना पूरी तरह से गलत है। यह सीधे-सीधे सरकारी काम में बाधा है। इस तरह की गुंडागर्दी भिलाई में नहीं चलेगी और ना चलने देंगे। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। शांतिपूर्ण वातावरण वाले भिलाई शहर में सरकारी कर्मचारियों के साथ जो लोग आचार संहिता में गुंडागर्दी कर रहे हैं, ऐसे लोग पूरे शहर की जनता के लिए हानिकारक है।

Published on:
10 Oct 2023 10:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर