5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखो.. पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का शानदार नजारा

नगर निगम भिलाई-चरोदा ने मंगलवार को दो स्थानों पर विकसित भारत संकल्प शिविर लगाया। काली मंदिर चरोदा बस्ती के आत्मानंद स्कूल में प्रथम शिविर सुबह 9 से 1.30 बजे तक लगाया गया। इसके बाद हथखोज में दूसरा शिविर लगाया गया। शिविर में वार्ड -18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 व 27 से हितग्राही पहुंचे। शिविर में शानदार सांसकृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jan 09, 2024

देखो.. पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का शानदार नजारा

देखो.. पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का शानदार नजारा

शिविर में योजना की दी गई जानकारी

शिविर में केंद्र सरकार की योजना की जानकारी आम लोगों को दी गई। इसके साथ-साथ आधार अपडेट और नल कनेक्शन समेत अन्य आवेदन भी लिए जा रहे थे। इस मौके पर रथ के शिविर स्थल पर पहुंचने पर पार्षद अर्पणा सुब्रोतो दास गुप्ता, पार्षद संजय यादव, निशा राजेश यादव, निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी, स्कूल की प्राचार्या, राजस्व अधिकारी अरूणीमा दुबे ने रिबन काटकर का स्वागत व पूजन किया।

महापौर भी हुए शामिल

हथखोज के सरकारी स्कूल परिसर में दूसरा शिविर दोपहर से शाम तक लगा। यहां वार्ड -1, 2, 3, 4 व 6 के हितग्राहियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भिलाई-चरोदा क्षेत्र के महापौर निर्मल कोसरे अपने परिषद सदस्यों के साथ पहुंचकर विकसति भारत संकल्प यात्रा रथ का पूजन कर कार्यक्रम का आगाज किया। उनके साथ एमआईसी सदस्य मोहन साहू, दीप्ति आशीष वर्मा, संतोषी निषाद, ठामेश्वरी साहू, निगम में नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, राकेश बंछोर, भूपेंद्र वर्मा, प्रेमलता चंद्राकर, बहल राम साहू, अशीष वर्मा मौजूद थे।

योजनाओं की दी गई जानकारी
शिविर में अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे, जिनमें प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राजस्व, महिला बाल विकास विभाग व आधार कार्ड पंजीयन शामिल है।