भिलाई

देखो… किसने कहा साहू समाज के साथ कांग्रेस ने किया खिलवाड़

परिवर्तन यात्रा में भाजपा नेता बोले,

less than 1 minute read
Sep 20, 2023
देखो... किसने कहा साहू समाज के साथ कांग्रेस ने किया खिलवाड़

भिलाई. भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा जामुल से देर शाम कुरूद के दहशरा मैदान पहुंची। यहां आम सभा का इंतजाम किया गया था। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ के ही बेटे हैं। यहां महुआ चुनकर 10 साल गुजारे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे गरीब परिवार के बेटे को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया।

साहू समाज को नहीं दिया नेतृत्व
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने साहू समाज के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया और उनको नेतृत्व नहीं दिया। उन्होंने लोगों से पूछा कि बिजली बिला हाफ हुआ है क्या। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में शराब बंदी की। महिला समितियों को लोन दिए, वह मांफ किए। कर्मियों को नियमितीकरण किया। कांग्रेस ने घोषणा की, लेकिन इन वादों को पूरा नहीं किया है।

अहिवारा में हुआ स्वागत
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का अहिवारा में जगह-जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर 53 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता रघुवर दास ने भाजपा गमछा पहनाकर दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अहिवार में जनसभा से कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला, शराब घोटाला, गौठान घोटाला, चावल घोटाला घोटाला घोटाला चल रहा हैं, झारखंड में भी शराब घोटाले का सिंडीकेट यहीं से भेजा जा रहा। यह सब छत्तीसगढ़ के भविष्य के लिए ठीक नहीं हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करना हैं।

झूठी सरकार
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की झूठी सरकार है। इसे उखाड़कर फेंकना है। आका को खुश करने के लिए गुलाब की पंखुडियां सड़कों पर बिछाते हैं। दूसरी ओर गांव विकास विहीन है। इस मौके पर विधायक शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, अवधेश चंदेल, कांतीलाल बोधरा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, महेश वर्मा मौजूद थे। आभार प्रदर्शन नेताप्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने किया।

Published on:
20 Sept 2023 09:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर