
Mahadev Satta App Scam : महादेव ऐप घोटाला में गिरफ्तार आरक्षक भीम सिंह यादव की पत्नी प्रीती यादव को समन देने उसके घर ईडी की टीम शुक्रवार को पहुंची थी। उसके घर में ताला लगा मिला। ईडी की टीम ने करीब एक घंटे तक इंतजार किया। (Mahadev Satta App) जब कोई नहीं आया तो मकान में नोटिस चस्पा कर लौट गई।
Mahadev Satta App Scam : बता दें कि ईडी की टीम ने हाउसिंग बोर्ड में किराए पर रहने वाले चालक आसीम दास के घर पर दबिश दी थी। जहां करीब 5 करोड़ रुपए नकद मिले थे। उससे पूछताछ के बाद आरक्षक भीम सिंह यादव को ईडी ने रायपुर दफ्तर बुलाया। ईडी की टीम ने पूछताछ की। इसके बाद चालान प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
Mahadev Satta App Scam : इस पूछताछ में ईडी को पता चला कि भीम सिंह यादव की पत्नी प्रीती यादव के बैंक खाते में लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। उसी ट्रांजेक्शन के संबंध में ईडी उसकी पत्नी को समन देने आई थी, लेकिन ईडी की टीम के आने की भनक उसे परिवार को लग गई थी। वह घर में ताला लगाकर गायब हो गई।
Updated on:
30 Dec 2023 12:07 pm
Published on:
30 Dec 2023 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
