4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर लौटे महाप्रभु, दो दिन तक रथ पर ही विश्राम करेंगे जगन्नाथ स्वामी

भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की वापसी रथयात्रा रविवार को धूमधाम से निकली। सेक्टर-10 के भव्य गुण्डिचा मंडप से निकलकर जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 में पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 22 Jul 2018, 8:32 PM IST

Bhilai Rathyatra

घर लौटे महाप्रभु, रथ पर ही विश्राम करेंगे दो दिन जगन्नाथ स्वामी

भिलाई. भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की वापसी रथयात्रा रविवार को धूमधाम से निकली। सेक्टर-10 के भव्य गुण्डिचा मंडप से निकलकर सेन्ट्रल एवेन्यू होते हुए सेक्टर-4, बोरिया मार्केट स्थित जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 में पहुंची। इसी तरह सेक्टर-6 ए मार्केट के सामने मंडप में विराजे महाप्रभु भी रथ में विराजमान होकर श्री मंदिर को लौट गए। बरसते पानी में झांझ, मंजीरे, ढोल, मृदंग बजाते कीर्तन दल तथा संबलपुरी वाद्य के धुन में नाचते-गाते भक्तजन ने भाव विभोर होकर रथ खींचा। सेन्ट्रल एवेन्यु में महाप्रभु के दर्शन व पूजा अर्चना हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़क के दोनों ओर खड़े थे। रथ खींचने व दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े।

महाप्रभु की पूजा अर्चना में मीनाक्षी देवी ने सहयोग किया
भगवान श्री बलभद्र, माता सुभद्रा तथा महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के विग्रह को पंहडी करते हुए काष्ठ निर्मित सुन्दर व भव्य रथ पर लाया गया। जगन्नाथ समिति सेक्टर-4 के आयोजन में वापसी रथयात्रा के दौरान रथ के समक्ष परंपरा अनुसार छेरा-पंहरा मुख्य अतिथि जिला वैश्य तैलिक समाज के संरक्षक सुभाष प्रसाद साव ने किया। महाप्रभु की पूजा अर्चना में मीनाक्षी देवी ने सहयोग किया। उत्कल सांस्कृतिक परिषद श्री श्री जगनन्नाथ मंदिर सेक्टर-6 के आयोजन में प्रथम सेवक का दायित्व महानिदेशक जेल गिरधारी नायक ने निभाया। छेरा-पहरा के पश्चात भक्त जनों ने जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ रथ खींचना प्रारंभ किया।

रथ यात्रा के विभिन्न पूजा कर्म

सेक्टर-4 में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएसपी के कार्यपालक निदेषक (वित्त एवं लेखा) बीपी नायक, डायरेक्टर इंचार्ज (मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेस) डॉक्टर केएन ठाकुर, ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. जोगेश मडुवाल तथा समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक उपस्थित थे। रथ यात्रा के विभिन्न पूजा कर्म पण्डित पितवास पाढ़ी, नीलांचल दास, दुर्गा माधव पाढ़ी, प्रकाश दास, सीमांचल रथ तथा ने विधि विधान से किया गया । रथ का संचालन वृंदावन स्वांई व संतोष दलाई ने किया।

संस्थाओं व समाजों ने किया भव्य स्वागत

इस पूरे यात्रा के दौरान संस्थाओं व समाज द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया। अन्न प्रसाद व गजामूंग के प्रसाद और श्रद्धालुओं को भोग व शर्बत का वितरण किया गया। इनमे प्रमुख रूप से वार्ड-50 के पार्षद जे श्रीनिवास राव एवं कोरमा राव ने महाप्रभु का आतिशी स्वागत किया। इसके अतिरिक्त युवा यादव कल्याण परिषद तथा वार्ड-49 की पार्षद रश्मि सिंह ने भी महाप्रभु का भव्य स्वागत किया।