29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिसाली निगम का हिस्सा बनेगा सैलानियों की पंसदीदा जगह मैत्री गार्डन, भिलाई से बंटवारे के बाद तैयार हुआ नया नक्शा

मैत्री गार्डन नवगठित रिसाली निगम प्रशासन का हिस्सा होगा। भिलाई निगम प्रशासन से जारी नक्शे में तालपुरी कॉलोनी के साथ मैत्री गार्डन रिसाली निगम की सीमा रेखा में दर्शाया गया है। (Bhilai News)

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jan 28, 2020

रिसाली निगम का हिस्सा बनेगा सैलानियों की पसंदीदी जगह मैत्री गार्डन, भिलाई से बंटवारे के बाद तैयार हुआ नया नक्शा

रिसाली निगम का हिस्सा बनेगा सैलानियों की पसंदीदी जगह मैत्री गार्डन, भिलाई से बंटवारे के बाद तैयार हुआ नया नक्शा

भिलाई. मैत्री गार्डन (Maitri garden zoo) नवगठित रिसाली निगम प्रशासन (risali municipal corporation) का हिस्सा होगा। भिलाई निगम प्रशासन से जारी नक्शे में तालपुरी कॉलोनी के साथ मैत्री गार्डन रिसाली निगम की सीमा रेखा में दर्शाया गया है। नक्शा के मुताबिक रिसाली निगम दल्ली राजहरा रेलवे लाइन से शुरू होती है। दुर्ग उतई रोड होते हुए जेपी सीमेंट प्लांट के पहले बहने वाले नाला को सीमा रेखा बनाया गया है जो मैत्रीबाग के पीछे तालाब होते हुए मरोदा गेट के सामने रिसाली जोन के पुराने नक्शे से जुड़ता है। बंटवारे के बाद जो नया नक्शा तैयार किया गया है, उसमें रिसाली निगम के नक्शे की आकृति मेढक जैसी दिख रही है। वहीं भिलाई निगम का नक्शा कछुआ के आकार का दिख रहा है।

नाला व रोड होगी सीमा रेखा
दुर्ग-उतई-पाटन रोड और जेपी सीमेंट के बाजू से बहने वाले सेक्टर-5 नाला को आधार सीमा-रेखा तय की गई है। नए नक्शे के मुताबिक नाला जवाहर उद्यान के पीछे से शुरू होता है। जेपी सीमेंट प्लांट, सेक्टर-5, सेक्टर-6 होते हुए कोसा नाला में मिलता है। रिसाली निगम के नक्शे के मुताबिक जेपी सीमेंट और बीएसपी संयंत्र नगर पालिक निगम में रहेगा। जैव विविधता पार्क, तालपुरी कॉलोनी, डीपीसी रिसाली, मैत्री बाग रिसाली निग में चला जाएगा।

13 वार्डों को विभाजित कर बनेंगे 40 वार्ड
नए नक्शे के मुताबिक 13 वार्डों को विभाजित कर 40 वार्डों की संरचना तैयार की जाएगी। तालपुरी, रुआबांधा बस्ती, एनएसपीसीएल कॉलोनी, रुआबांधा सेक्टर, प्रगति नगर, रिसाली बस्ती, रिसाली सेक्टर दक्षिण, रिसाली सेक्टर उत्तर, मरोदा सेक्टर, मौहारी भाठा, स्टेशन मरोदा, नेवई भाठा, डुंडेरा, जोरातराई, पुरैना को विभाजित कर 40 वार्ड बनाया जाएगा।

नई सिरे से चारों दिशाओं की सीमा रेखा तय की जाएगी। इधर रिसाली क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र से होने वाली आय का न्यूनतम 20 और चूंगी क्षतिपूर्ति का 20 फीसदी हिस्सा रिसाली निगम को देने की मांग की है। पांच साल तक भवन, सड़क, पानी की टंकियां, नाली और उद्यानों का मरम्मत का भिलाई निगम से कराने कहा है।

Story Loader