भिलाई

महापौर ने होम डिलीवरी कर खिंचवाया फोटो, अब माहभर बाद भी नहीं आ रहे मितान

शासन की योजना का हाल,

2 min read
Nov 15, 2022
महापौर ने होम डिलीवरी कर खिंचवाया फोटो, अब माहभर बाद भी नहीं आ रहे मितान

भिलाई. बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र को होम डिलीवरी कर मितान योजना शुरू हुई, तब नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा के महापौर ने फोटो खिंचवाया। अब ऑन लाइन आवेदन करने वाले माहभर से मितान के आने का इंतजार कर रहे हैं। न मितान आ रहा है और न प्रामण पत्र का होम डिलीवरी हो रही है। इसको लेकर काउंटर में पूछने पर एक से दूसरे काउंटर रवाना किया जा रहा है। जिससे फिर एक बार आवेदक आखिर निगम के ही चक्कर लगा रहे हैं।

एक माह से इंतजार कर रहे मृत्यु प्रमाण पत्र आने का
पदुमनगर में रहने वाले राकेश की माता मालती देवी (72 साल) का 18 सितंबर 2022 को निधन हुआ। उन्होंने अपनी माता का मृत्यु प्रामण पत्र के लिए अक्टूबर 2022 में ऑन लाइन आवेदन किया। 12 अक्टूबर को मितान आवेदन के साथ तमाम दस्तावेज लेकर गया। मितान ने 16 अक्टूबर को मृतक के माता-पिता के नाम की जानकारी मांगी। तो वह भी दे दिया गया।

निगम में एक काउंटर से भेज रहे दूसरे काउंटर
20 दिनों तक जब प्रमाण पत्र नहीं आया, तब निगम में जाकर जानकारी मांगी गई। तब वहां एक काउंटर से आवेदक को दूसरे काउंटर भेजा जा रहा है। होम डिलीवरी करने की जगह आवेदक को ही दौड़ाया जा रहा है। निगम में इसकी शिकायत करने लोग किससे मिले, यह भी नहीं बताया जा रहा। आयुक्त से मिलने पीडि़त पहुंचा, तो मौजूद कर्मियों ने बताया कि आयुक्त आए नहीं हैं। इस तरह से एक माह बीतने के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र उक्त परिवार तक नहीं पहुंचा है।

बेहतर योजना का किया गया बुरा हाल
छत्तीसगढ़ सरकार ने आम लोगों को निकायों के चक्कर लगाने से बचाने के लिए मितान योजना शुरू की है। ऑन लाइन आवेदन करने पर जन्म-मृत्यु, जाति, निवास प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी किया जाना है। यह आम लोगों के लिए बेहतर योजना है। सीजी मितान योजना मुख्यमंत्री की यह महती योजना है।

लाइफ सर्टिफिकेट को भी जोडऩे की जरूरत
सीजी मितान योजना के तहत अब राशन कार्ड, लाइफ सर्टिफिकेट भी बनाकर दिए जाने की जरूरत है। जिससे जो बुजुर्ग इसके लिए बैंक तक नहीं पहुंच पाते। उनके लाइफ सर्टिफिकेट को घर पहुंचकर बनवाया जा सके। इससे बुजुर्गों को बड़ा लाभ मिलेगा।

नगर पालिक निगम, भिलाई ने किया बेहतर काम
सीजी मितान योजना में नगर पालिक निगम, भिलाई ने बेहतर काम किया है। यहां अब तक 2300 आवेदन पहुंचे हैं। जिसमें से 2106 का प्रमाण पत्र बनाकर डिलीवरी कर दिया गया है। सप्ताहभर के आवेदन कतार में हैं। यह योजना 1 मई 2022 से शुरू हुई है। अब इसके तहत 0 से 5 साल के बच्चों का आधार भी घर पहुंचकर बनाया जा रहा है। इसके लिए आवेदक को 14545 डायल करना है।

Published on:
15 Nov 2022 07:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर