26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बीच हुए मंदिरों में अष्टमी पर हवन, घर की कन्याओं का पूजन कर पूरा किया व्रत

लॉक डाउन के बीच चैत्र नवरात्रि की अष्टमी यानी बुधवार के दिन शहर के देवी मंदिरों में सुबह से ही हवन-पूजन का दौर शुरू हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Komal Dhanesar

•

Updated: 1 Apr 2020, 7:41 PM IST

लॉकडाउन के बीच हुए मंदिरों में अष्टमी पर हवन, घर की कन्याओं का पूजन कर पूरा किया व्रत

देवी मंदिरों में सुबह से ही हवन-पूजन का दौर शुरू हुआ

भिलाई. लॉक डाउन के बीच चैत्र नवरात्रि की अष्टमी यानी बुधवार के दिन शहर के देवी मंदिरों में सुबह से ही हवन-पूजन का दौर शुरू हुआ। पर इस बार भक्तों की भीड़भाड़ से दूर मंदिर समिति के गिनेचुने सदस्यों ने मिलकर पूरे विधि विधान से हवन पूजन का अनुष्ठान पूरा किया। इधर घरों में भी देवीभक्तों ने अष्टमी के दिन माता का विशेष श्रृंगार कर उन्हें हलुआ, पूडी, खीर का भोग भी लगाया। भिलाई के मां वैष्णोदेवी मंदिर सेक्टर 4, राजराजेश्वरी मंदिर पावर हाउस, मां जगदम्बा मंदिर सेक्टर 6, महाराणा प्रपात भवन सेक्टर 7 स्थित मां दुर्गा मंदिर, सहित सुपेला के शीतला मंदिर सहित कई छोटे बड़े मंदिर में पट तो बंद रहे पर हवन का अनुष्ठान पूरा हुआ। मंदिर समिति के लोगों ने कहा कि इस बार सभी ने माता को केवल यही आह्वान किया कि माता रानी जल्द ही इस संकट से पूरे देश को उबारे और इस महामारी को जड़ से खत्म करें।


सोशल डिस्टेसिंग का पालन
कई जगह पर हवन में सोशल डिस्टेसिंग को पूरी तरह मेंटन किया गया। जिसमें हवन कुंड के पास गिनेचुने लोग ही बैठे। कुछ लोग हवन कुंड में आहूति न डालकर दूर-दूर रहकर पेपर में ही आहूति डाली और हवन समाप्त होने के बाद हवन सामग्री को हवन कुंड में डाला। सेक्टर 6 स्थित मां जगदम्बा मंदिर में शाम साढ़े 3 बजे से हवन शुरू हुआ। यहां पर गिनती के 15 लोग शामिल हुए। इसी तरह सुबह कई मंदिरों में हुए हवन में भी गितनी के लोग शामिल हुए।

घर की बेटियों का पूजन-
अष्टमी के दिन देवी स्वरूप कन्याओं का घर पर ही पूजन किया गया। जिनके घर बेटियां है उन्होंने अपनी ही बेटी का पूजन किया और उन्हें नेवैद्य अर्पण किया। नवमीं के दिन गुरुवार को भी लोग कन्या भोज के लिए आसपास से कन्याओं को घर से बुलाने की बजाए घर पर ही बेटियों को भोजन कराएंगे।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग