3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG.. बिना आदेश के, स्कूल को एक से दूसरे में कर दिया शिफ्ट

पूर्व माध्यमिक स्कूल, फरीदनगर सेजस भवन को 23 जुलाई 2023 से बंद कर दिया गया है। स्कूल भवन में ताला लटका है और असमाजिक तत्व अभ इस भवन और उसमें लगे दरवाजे, खिड़कियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिना जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग के आदेश के एक स्कूल भवन को बंद कर दूसरे जगह शिफ्ट कर लिया गया है। बंद स्कूल भवन का क्या होगा। अब इसको लेकर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शिक्षा संभाग, दुर्ग को शिकायत की गई है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Oct 20, 2024

School Bhawan, Farid Nagar पूर्व माध्यमिक स्कूल, फरीदनगर के विनोद यादव प्रभारी प्रधान पाठक हैं। इस भवन को ताला लगाकर छोड़ दिया गया है। उस भवन के मेंटनेंस के नाम पर जून 2023 में 5 लाख रुपए आया था। स्कूल भवन मरम्मत करने के बाद ताला लगाकर, दूसरे स्कूल भवन में बिना शासन या जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग के आदेश के शिफ्ट कर दिया गया। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नए भवन में हिंदी माध्यम स्कूल को शिफ्ट करने का फैसला किसने लिया। यह भी जांच का विषय है। इस तरह के फैसले लेने का अधिकार किसको होता है। इस मामले में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है।

भौतिक सत्यापन करने की मांग

शिकायत में बताया गया है कि स्कूल में पहले जो सामग्री थी, वह भी इधर-उधर हुई है। पहले के स्टाफ और प्रधान पाठक और वर्तमान प्रधान पाठक और स्टाफ की मौजूदगी में सामानों का Physical verification भौतिक सत्यापन किया जाए। इससे कितना सामान गड़बड़ी हुआ है, उसका खुलासा हो जाएगा। इससे स्कूल का सामान वापस स्कूल भवन में पहुंच जाएगा।

जांच के बाद की जाए कार्रवाई

शिकायत करने वाले वीपी शर्मा ने यह भी बताया है कि किस तरह से प्रधान पाठक जिनको एक दिन में दो परेड पढ़ाना है। वह काम भी नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने दस्तावेज भी पेश किया है। सामग्री के इधर उधर होने को लेकर शिकायत किया है। 2023-24 में स्कूल में जो खरीदी की गई है। वह केवल बिल चस्पा कर राशि का आहरण कर व्यक्तिगत रूप से अपने पास रख लिए हैं, इसका भौतिक सत्यापन व उपादेयता की पुष्टि किया जाना न्याय संगत होगा। वहीं जांच के बाद जो जिम्मेदार है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह की गई मांग

शिकायतकर्ता ने मांग किया है कि विनोद यादव प्रभारी प्रधान पाठक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फरीद नगर भिलाई को मूल संस्था में वापस भेजा जाए। वे कभी भी पूर्ण अवधि तक स्कूल में नहीं रहते हंै। इनका मूल पद उच्च वर्ग शिक्षक एलबी है। यहां कार्यरत सभी उच्च वर्ग शिक्षक, शिक्षिका से कनिष्ठ है। उन्हें अविलम्ब उनकी मूल शाला बेरला जिला बेमेतरा है। उनके स्थान पर वरिष्ठ शिक्षक, शिक्षिका को प्रभार दिया जाए या पूर्णकालिक प्रधान पाठक की नियुक्ति किया जाए।https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-wine-shop-in-mothers-market-even-society-leaders-are-against-it-19076635

हमारे यहां से ऐसा आदेश जारी नहीं किया गया

अरविंद मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग District Education Officer, Durg ने बताया कि पूर्व माध्यमिक स्कूल, फरीदनगर सेजस, स्कूल भवन में ताला लगाकर, दूसरे भवन में शिफ्ट करने को लेकर हमारे यहां से ऐसा आदेश जारी नहीं किया गया है।