5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फौजी नगर में उद्योग लगाने का विरोध, विधायक से शिकायत

फौजी नगर, जामुल में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में स्थानीय विधायक रिकेश सेन से मिलकर ज्ञापन सौंपे। वे मांग कर रहे हैं कि सांस्कृतिक व खेल मैदान को उद्योग लगाने डीआईसी ने आवंटित किया है, उसे निरस्त किया जाए। इसकी वजह से कालोनी का माहौल खराब हो जाएगा और अपराधिक गतिविधियां बढ़ेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jan 14, 2024

फौजी नगर में उद्योग लगाने का विरोध, विधायक से शिकायत

फौजी नगर में उद्योग लगाने का विरोध, विधायक से शिकायत

विधानसभा में उठाएंगे मामला

विधायक ने भरोसा दिलाया लोगों को, कि इस विषय को वे विधानसभा में उठाएंगे और जिन अधिकारियों ने मोहल्ले के बीच की जमीन को उद्योल लगाने के लिए आवंटित किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। इस आवंटन को रद्द कर, दूसरे स्थान पर औद्योगिक जमीन आवंटन करने मांग करेंगे।

यह है मामला
फौजी नगर 32 एकड़, जामुल के रिहायसी स्थान से लगा हुआ, करीब 5 एकड़ भूमि है, जो बैंक के पीछे दीवार से लगा हुआ है। इसके सामने पोस्ट ऑफिस है। फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड, जामुल के नवयुवकों और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल के मैदान के रूप में उपयोग किया। इसके बाद इस जमीन को जिला उद्योग केंद्र ने फैक्ट्री निर्माण के लिए आवंटित किया है।

यह है शिकायत
शिकायत करने वालों का कहना है कि यहां पेड़ भी लगे हुए थे, करीब 20 से अधिक पेड़ों को काटा गया है। यह पेड़ किसकी अनुमति से काटा गया। रिहायली इलाके में यह स्थल है, इसको जानते हुए औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित किया कया गया है। यहां पुरानी कंपनी भी बंद हो चुकी है। डीआईसी उसे शुरू करवाए।