6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन बैंकों से खुद का पैसा निकालने के लिए भी लोगों को जूझना पड़ता है हर दिन इस बड़ी आफत से

जिला मुख्यालय स्थित बैंकों में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 17 Feb 2018, 10:56 AM IST

patrika

बेमेतरा. जिला मुख्यालय स्थित बैंकों में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। मुख्य मार्ग के किनारे संचालित होने वाले ज्यादातर बैंकों में लेन-देने के लिए आने वाले ग्राहक सड़क पर ही अपनी गाडिय़ों को रखने के लिए मजबूर हैं। इससे अनेको बार सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।

मुख्य मार्ग पर स्थित हैं तमाम बैंक

बताना होगा कि जिला मुख्यालय में नेशनल हाइवे के किनारे मोहभट्ठा रोड, दुर्ग रोड, कवर्धा रोड व रायपुर रोड पर दर्जन भर से ज्यादा बैक संचालित हैं, इनमें से ज्यादातर बैंक में आने वाले ग्राहक को दूर कर्मचारियों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अवकाश के दिन को छोड़ दिया जाए तो बाकी दिनों में बैंकों के सामने वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने की वजह से न केवल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

वाहन चोरी होने का लगा रहता है डर

बैंकों में लेन-देने के लिए रोजाना पहुंचने वाले ग्राहकों को बैंक में कामकाज के दौरान बाहर सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। बैंक प्रबंधन ने बैंक की सुरक्षा के लिए गार्ड तो रखा हुआ है, लेकिन बाहर खड़े वाहनों की निगरानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। नतीजतन ग्राहक बैंक में कामकाज के दौरान बीच-बीच में अपने वाहनों को देखते रहते हैं। सबसे ज्यादा खतरा बिना नंबर वाली नई गाडिय़ों को रहता है, क्योंकि चोरी के बाद भी इन गाडिय़ों का कोई सुराग नही मिल पाता।

इन बैंकों के कारण बिगड़ती है व्यवस्था

नगर की यातायात व्यवस्था बिगाडऩे में सर्वाधिक योगदान नेशनल हाइवे किनारे स्थित बैंकों का है। इनमें कवर्धा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया, मोहभ_ा रोड स्थित देना बैंक, स्टेट बैंक, रायपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, दुर्ग रोड स्थित डीसीबी बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बंधन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। इन बैंकों में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से ग्राहक सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करने को मजबूर रहते हैं, जिसके चलते रोड में जाम लगने की स्थिति आ जाती है।