भिलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकृत एवं विस्तारित इकाइयों को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे। जिला प्रशासन १४ जून को संभावित कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है।
17,266 करोड़ रुपए की विस्तार परियोजना की सभी प्रमुख इकाई कोक ओवन बैटरी नंबर-11, सिंटरिंग प्लांट-3 में सेकंडरी मशीन, यूनिवर्सल रेल मिल, ब्लास्ट फर्नेस-8 और स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में उत्पादन शुरू हो चुका है। बॉर एंड रॉड मिल ही बाकी थी, लेकिन उसमें भी बतौर ट्रायल बिलेट कास्टर की रोलिंग की जा चुकी है। परियोजना से जुड़ी सभी बड़ी इकाइयों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। अब इस संयंत्र की मापित उत्पादन क्षमता भी 4.5 से बढ़कर 7 मिलियन टन हो गई है।