15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई स्टील प्लांट ने जारी किया प्रमोशन लिस्ट, 28 अधिकारी सहायक महाप्रबंधक से बने उप-महाप्रबंधक

Bhilai Steel Plant: सेफी ने अधिकारियों को दिए गए प्रमोशन कवरेज पर हर्ष जताते हुए इसे कर्मठ व जुझारू अधिकारियों के लिए सम्मानजनक व संतोषप्रद बताया है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jul 19, 2021

भिलाई स्टील प्लांट ने जारी किया प्रमोशन लिस्ट, 28 अधिकारी सहायक महाप्रबंधक से बने उप-महाप्रबंधक

भिलाई स्टील प्लांट ने जारी किया प्रमोशन लिस्ट, 28 अधिकारी सहायक महाप्रबंधक से बने उप-महाप्रबंधक

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai steel Plant) के अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित उप महाप्रबंधक पद का पदोन्नति आदेश रविवार को जारी किया गया। 28 अधिकारी सहायक महाप्रबंधक से अब उप महाप्रबंधक पदोन्नत किए गए हैं। सेफी ने अधिकारियों को दिए गए प्रमोशन कवरेज पर हर्ष जताते हुए इसे कर्मठ व जुझारू अधिकारियों के लिए सम्मानजनक व संतोषप्रद बताया है। विगत कुछ वर्षों से सेफी के प्रयासों से ई-5 से ई-6 प्रमोशन में सेल की अन्य इकाइयों में स्थानांतरण रोक दिया गया था। नए प्रमोशन पॉलिसी के अनुसार सेल बोर्ड ने 15 प्रतिशत स्थानांतरण अन्य इकाइयों में किए जाने का प्रावधान रखा है। सेल प्रबंधन द्वारा इस वर्ष के पदोन्नति आदेश में स्थानांतरण के इन प्रावधानों को संंतोषप्रद तरीके से समायोजित किया गया है।

Read More: BSP टाउनशिप में फिर गंदे पानी की सप्लाई, नल से आया मटमैला, दूषित पानी लेकर नगर सेवा विभाग पहुंचे लोग ....

सेफी अध्यक्ष ने दी सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई
सेफी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है। साथ ही उनके उत्तम प्रदर्शन की आशा जताई है ताकि महारत्न कंपनी सेल अपने उत्पादन, उत्पादकता एवं लाभ में और ऊंचाइयों को छू सके। सेफी अध्यक्ष ने सेल एवं बीएसपी प्रबंधन को संतोषप्रद कवरेज तथा स्थानांतरण का संवेदनशील समायोजन किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इनका हुआ प्रमोशन
भिलाई स्टील प्लांट के टीके स्वर्णकार एसएमएस-2, गैंदलाल साहू सीओसीसीडी, छत्रधारी माइंस, वेणुगोपाल देवांगन माइंस, वर्गीस अब्राहम एफए, आशीष श्रीवास्तव एफए, एन आशा एफए, डीसी सिंह टीएसडी, एमजे अंसारी एसएमएस-3, दिनेश के सलाम माइंस, रविंद्र के डोटके सीईडी, सत्यनारायण भाटी एफए, रंजीता सोनपिपरे सीआईटी, अनिरुद्ध मेने मेडिकल, प्रफुल्ल के फलके एसपी-2, विनय कुमार यादव एमएमआईएलएल, राधाकृष्ण पुरोहित यूआरएम, अरुण अग्रवाल पीएम, परविंदर सिंह यूआरएम, अमित कुमार आईएनसीओएस, नितिनउ गोयल बीएफ, सुनीन कमार राउत एसएमएस-2, विनोद कुमार सिंह माइंस, सोमनाथ कुमार सिंह माइंस, मनीष कुमार तिवारी बीएफ, सलील जैन ईडी वक्र्स एसईसीटी, नीना गुहा मेडिकल और अरूण कुमार डोरा मेडिकल।