भिलाई

Breaking: BSF इंस्पेक्टर की कार की चपेट में आए बाइक सवार सगे भाई, एक की मौत, दूसरा घायल

बीएसपी टाउनशिप में बीती रात तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछा बैठे युवक को भी गंभीर चोंट आई है।

less than 1 minute read
Dec 13, 2018
Breaking: BSF इंस्पेक्टर की कार की चपेट में आए बाइक सवार सगे भाई, एक की मौत, दूसरा घायल

भिलाई. बीएसपी टाउनशिप में बीती रात तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछा बैठे युवक को भी गंभीर चोंट आई है। भट्ठी थाना से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दम्यिानी रात बीएसएनएन चौक सेक्टर १ में यह हादसा हुआ है। सड़क दुर्घटना के शिकार हुए दोनों युवक सगे भाई हैं। वे रात में होटल से काम करके घर लौट रहे थे। इसी बीच कार सवार के साथ उनकी टक्कर हो गई।

बीएसएफ जवान के रूप में कार चालक की पहचान
बीएसपी टाउनशिप में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की पहचान बीएसएफ के इंस्पेक्टर के रूप में की गई है। भट्टी थाना पुलिस ने बताया कि मोटर साइकिल क्रमांक सीजी ०७, एम १४५२ की स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी ०४, क्यूसी ७४२९ से टक्कर हुई है। फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर पुलिस विवेचना कर रही है। इधर मृत युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Published on:
13 Dec 2018 12:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर