भिलाई . तीन सौ साल पुरानी कचहरी। अंग्रेजी शासन काल की स्थापत्य कला का जीवित साक्ष्य। पत्थर, चूना, बेशकीमती सागौन की लकड़ी और विदेशी टीम की चादर व एंगल से बनाई गई यह कचहरी सचमुच अद्भुत है। ये कचहरी कहीं और नहीं बल्कि जामुल के दाऊबांड़ा में मौजूद है। भिलाई से दस किमी. दूर स्थित जामुल अब भले ही सीमेंट फैकट्री के नाम से विख्यात है, लेकिन तीन सौ साल पहले यहां के जमीदारों का न्याय दूर-दूर तक प्रसिद्ध था। लोग इसे रामराज वाली कचहरी भी कहते हैं। इस हवेली के कर्ताधर्ता व सूबेदार मोती सिंह रियासत के वारिस दयाल दास गुप्ता बताते हैं कि कचहरी का वाकया अंग्रेजी शासन काल से शुरू होता है। जब रजवाड़े आगरा से खैरागड़ आए तो मोती सूबेदार को ४८४ गांवों की सूबेदारी सौंपी थीं। मोती सूबेदार एक तरह से अघोषित राजा थे। उन्होंने ही आराम फरमाने के लिए इस हवेली व कचहरी का निर्माण कराया था। बताया जाता है कि उस समय में रेप मामले की सजा यहां भयानक दी जाती थी, उस समय दुष्कर्ष मामले में सीधे मौत का फरमान सुनाया जाता था।