
भिलाई. फोरलेन पर सड़क हादसों को रोकने पुलिस बहुत जल्द ही मुहिम छेडऩे वाली है। सड़कों के विस्तार, चौड़ीकरण और सड़कों पर हुए अवैध कब्जों की वजह से ब्लैक स्पॉट और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। यही वजह है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन पर नियंत्रण करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इसलिए हाल ही में पदस्थ हुए पुलिस अधीक्षक संजीव शुक्ला ने फोरलेन पर फोकस करते हुए दुर्घटना नियंत्रण के लिए टै्रफिक अधिकारियों से सर्वे रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में बताना होगा कि कहां पर किस तरह की दिक्कत है और उसे कैसे दूर किया जा सकता है? ब्लैक स्पॉट को चिन्हांकित करते हुए नेहरू नगर से कुम्हारी तक फोरलेन पर दोनों ओर सर्विसलेन को खाली कराया जाएगा।
सर्विसलेन पर जहां कब्जा है उसे खाली कराया जाएगा
अफसरों को फोरलेन में दो साल के भीतर हुई दुर्घटनाओं की जानकारी भी देनी होगी। उन्होंने कहा कि २०१६ के मुकाबले २०१७ में दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या कम हुई है। एसपी ने कहा है कि इसमें और सुधार लाया जा सकता है। पुलिस सर्विस रोड को बेहतर बनाने के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी से भी चर्चा करेगी। पुलिस का मानना है कि सर्विसलेन बेहतर होगा तो दोपहिया वाहन फोरलेन पर नहीं चलेंगे। अभी सर्विसलेन पर जहां कब्जा है उसे खाली कराया जाएगा।
जवानों की होगी भर्ती
ट्रैफिक में जवानों की कमी है। एसपी ने कहा है कि इसकी रिक्रूटमेंट किया जाएगा। शासन की ओर से नए जवान मिलेंगे। वहीं कुछ जवानों को इधर से उधर कर अर्जेस्ट किया जाएगा। इसमें स्वीकृति के मुताबिक बल नहीं है। निरीक्षक ३, सूबेदार ३, उपनिरीक्षक १४, सहायक निरीक्षक २, प्रधान आरक्षक ४५ आरक्षक २१३ और चालक २० है। वर्तमान उपलब्ध बल निरीक्षक ६, उपनिरीक्षक ३, सहायक निरीक्षक १२, प्रधान आरक्षक ४१, आरक्षक १३२ और चालक ८ हैं।
आंकड़े दुर्घटना
वर्ष - दुर्घटना - घायल - मौत
२०१७ -११०६ - ११३५- २५१
२०१६ - १०९७ - १०७८- २९१
२०१५ - ११७७ - ११९९ - २८२
२०१४ - १०३९ -१०१० - २६९
१४ ब्लैक स्पॉट, ३७ डेंजर जोन
शहर में वर्तमान में १४ ब्लैक स्पॉट हैं, जहां पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ये स्पॉट कई मायनों में खतरनाक हैं। कहीं सड़कें खराब हैं तो कहीं पर ट्रैफिक का दबाव इतना है कि वाहन आपस में भिड़ जाते हैं। दुर्घटना होने के कई कारण सामने आए हैं पर ट्रैफिक इंजीनियरिंग के तहत सुधार ही नहीं हो पा रहा है। शहर में स्टेशन चौैक कुम्हारी, कांजी हाउस कुम्हारी, रॉयल खालसा ढाबा, साईं धाम कुम्हारी, चरोदा बस स्टैंड, सिरसा गेट चौक, खुर्सीपार तिराहा, पावरहाउस चौक, बसंत टाकीज, साक्षरता चौक, चंद्रामौैर्या चौक, सुपेला चौक, नेहरू नगर चौक ब्लैक स्पॉट माने गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आस-पास में दुर्घटनाजन्य स्पॉट की संख्या ३७ है।
आज तक सर्विस लेन कब्जामुक्त नहीं हो सका
कलक्टर बृजेश मिश्रा -ने फोरलेन का सर्वे किया था। उन्होंने सर्विस लेन से कब्जा को खाली कराने कहा था। इसके अलावा चौक चौराहे पर लगे सिग्रल की टाइमिंग भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
कलक्टर आर संगीता -ने भी यहां पदभार ग्रहण करते ही फोरलेन का जायजा लिया। यातायात पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक बुलाकर सर्विस लेन के अवैध कब्जा मुक्त करने कहा। व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।
कलक्टर उमेश अग्रवाल -पदभार ग्रहण करने के बाद कुछ ही दिनों में फोरलेन का सर्वे किया। बारिश में छाता लगाए उनके साथ एसपी अमरेश मिश्रा, नगर निगम के अधिकारी, आरटीओ साथ में थे। सर्विस लेने आज तक कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका।
फोरलेन को खाली कराने निकायों से लेंगे मदद
बैठक में चर्चा हुई कि फोरलेन पर हुए कब्जा को हटाने के लिए निकायों और सामाजिक संगठनों से चर्चा की जाएगी। दुर्ग , भिलाई और भिलाई तीन के निकायों से विचार मंथन किया जाएगा। अभियान में उन्हें भी शामिल किया जाएगा। इससे इस गंभीर समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी।
Updated on:
18 Jan 2018 06:36 pm
Published on:
18 Jan 2018 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
