30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल से भटके घायल हिरण को मैत्रीबाग लेकर पहुंची वन विभाग की टीम, पढ़ें खबर

वन विभाग ने शुक्रवार की सुबह खुर्सीपार से एक हिरण को पकड़कर मैत्रीबाग प्रबंधन के हवाले किया। चिकित्सक हिरण का उपचार करने में जुटे हैं।

2 min read
Google source verification
Injured deer

भिलाई. वन विभाग ने शुक्रवार की सुबह खुर्सीपार से एक हिरण को पकड़कर मैत्रीबाग प्रबंधन के हवाले किया। चिकित्सक हिरण का उपचार करने में जुटे हैं। खुर्सीपार में हिरण को लोगों ने घेर लिया था, बेहद संवेदनशील होने की वजह से हिरण भागने की कोशिश की और उस दौरान घायल हो गए। यहां कुछ कुत्तों ने भी हिरण को दौड़ाया था।

घायल हिरण को अलग से कॉम्पलेक्स में रखा गया
मैत्रीबाग में घायल हिरण को अलग से कॉम्पलेक्स में रखा गया है।जहां उसका देख-रेख खुद डॉक्टर जीके दुबे और डॉक्टर एनके जैन कर रहे हैं। घायल हिरण को बचाने कवायद तेज कर दी गई है। कुत्तों ने हिरण को काटा है या नहीं यह साफ नहीं हो पाया है। इस वजह से उपचार भी प्रबंधन वन विभाग से पूछ-पूछकर रहा है।

चेहरे पर लगी है चोट
हिरण के चेहरे पर भी गहरा चोट लगी है।यह चोट लोगों के पत्थर से लगा है या दौड़ते समय हिरण किसी से टकरा जाने से, यह भी स्पष्ट नहीं है। चिकित्सक हर पहलू को ध्यान में रखते हुए उसका उपचार कर रहे हैं।

घेर कर पकड़ा हिरण को
वन विभाग की टीम को लोग सुबह ५ बजे से हिरण के जंगल से भटकर शहर में आ जाने की सूचना देना चाहते थे। यहां आसपास किसी के पास उनका संपर्क नंबर ही नहीं था।जिसकी वजह से लोगों ने मैत्रीबाग के किसी व्यक्ति से वन विभाग के अधिकारी का नंबर लेकर बात की,तब कहीं जाकर ७ बजे के बाद टीम खुर्सीपार पहुंची।हिरण को घेरकर पकड़ा गया और वाहन में उसे लेकर मैत्रीबाग पहुंचे।

घायल सोनम हुई सामान्य
मैत्रीबाग के चिकित्सकों ने जाली से बाहर निकलने के दौरान घायल हुई सोनम (सफेद बाघिन) को उपचार कर ठीक कर दिया है।महज दो साल की सोनम के गले में तार से गंभीर चोट लग गई थी। चिकित्सकों ने उसे खाना के साथदवा दिया।अब जख्म सूख गया है, तो उसे प्रबंधन ने सुल्तान के कक्ष में भेज दिया है।दोनों उस कक्ष में पहुंच गए हैं, जहां छोटे थे, तब रह रहे थे। केज के सामने हिस्से में सरिया लगाया जा चुका है, अब किनारे में भी लगाया जाएगा।इसके बाद ही दोनों को पर्यटकों के लिए केज पर लाया जाएगा।

Story Loader