7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING : घरों में पर्ची फेंकने से नवागढ़ में तनाव, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव, पढि़ए पूरी खबर

असामाजिक तत्वों द्वारा नवागढ़ के घरों में नगर की शांति को भंग करने के संबंध में लिखी पर्ची फेंके जाने से लोगों में आक्रोश है।

2 min read
Google source verification
Bemetara crime

बेमेतरा/नवागढ़@Patrika. बीते गुरुवार की शाम कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नवागढ़ के घरों में नगर की शांति को भंग करने के संबंध में लिखी पर्ची फेंके जाने से लोगों में आक्रोश है। पर्ची मिलने के बाद सैकड़ों लोगों ने आज सुबह नवागढ़ थाने का घेराव कर दिया। थाने पहुंचे सैकडो लोगों ने लिखित में शिकायत कर पर्ची फेंकने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

@Patrika शिकायत करने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष टै्रक्टर सहित अन्य माल वाहक वाहनों और मोटर साइकिल में थाने पहुंचे थे। @Patrika शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को असामाजिक तत्वों को पकडऩे के लिए 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा की स्थिति में सर्व समाज द्वारा नगर बंद सहित उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। समाचार के लिखे जाने तक लोग थाने के समाने डटे हुए थे।@Patrika

लोगों ने की जमकर नारेबाजी
शुक्रवार की सुबह लोगों ने नगर में रैली निकाल कर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। @Patrika नारेबाजी के बाद रैली के रूप में सीधे थाने पहुंचे और लिखित में शिकायत की गई है। शिकायत आवेदन में जाहिद बेग, वसीम खान, सहित रसीद खान, नरगिस खान, अमजद खान, कलीम खान, शफीक, जाहिदा बेगम, सरवीना आदि के हस्ताक्षर है। @Patrika

पर्ची में यह लिखा गया -लेटर पेड चोर से सावधान रहे
पर्ची में किसी लेटर पेड चोर से सावधान रहने और वर्तमान में उसे रसूखदार बताया गया है। पर्ची में समाज को आपस में लड़ाने और बांटने का आरोप लगाया गया है। खासकर एससी, एसटी और ओबीसी को। इन तीनों वर्गों को आपस में नहीं लडऩे और एकता बनाए रखने की अपील भी की गई है और बीते सालों में हुई हत्याओं का भी जिक्र किया गया। वहीं सबसे से चौकाने वाली बात यह है कि @Patrika शिकायतकर्ताओं में एससी,एसटी और ओबीसी वर्ग के एक भी व्यक्ति के हस्ताक्षर नहीं है।

आरोपी की पतासाजी की जा रही
@Patrika बेमेतरा एसपी गर्ग ने बताया कि एक समुदाय द्वारा उनके घरों में पर्चा फेंकने की शिकायत की है। शिकायत के बाद आरोपी की पतासाजी की जा रही है।