
भिलाई: हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी ने इंस्टाग्राम में स्टेटस डालकर दी पुलिस को चुनौती, लिखा तुम शेर हो तो मैं शिकारी...
भिलाई. नेवई थाना के निगरानी बदमाश बृजेश राय पर हवाई फायरिंग करने वाला बदमाश मुकुल सोना ने इस बार पुलिस को चिढ़ाने वाली हरकत की है। उसने सीधे इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर पुलिस की साइबर सेल को चुनौती दी है। बदमाश को संकेत करते हुए इंस्टाग्राम प्रोफाइल स्टेटस पर लिखा है कि अगर तुम अपने आपको शेर समझते हो तो लोग मुझे शिकारी कहते हैं...। बता दें कि नेवई क्षेत्र में हवाई फायरिंग करने वाला मुकुल सोना 10 दिन से फरार है। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि इंस्टाग्राम में फोटो और स्टेटस डालकर वायरल करने की सूचना मिली है। पुलिस की सात टीम उसकी खोजबीन कर रही है। मुकुल, मुकेश पंचर और नागेंदर तीनों फरार हैं। तीनों का लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस की साइबर सेल के मुताबिक आरोपी मुकुल सोना मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर रहा है। इसलिए उसका लोकेशन नहीं मिल रहा। इधर मुकुल ने अब इंस्टाग्राम पर पंजाबी गाने के साथ प्रोफाइल स्टेटस भी डाल दिया।
डकैती की योजना बना रहे बदमाशों के गैंग का पर्दाफाश, आटोमैटिक पिस्टल और मैग्जीन के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई में डकैती की वारदात को अंजाम देने से पहले 7 बदमाशों की नई गैंग को पुलिस ने दबोच लिया। इसमें मुख्य सरगना इंदर उर्फ टकली और पिस्टल उपलब्ध कराने वाला आरोपी अमित जोश उफऱ् मोरिश जोश शामिल हंै। खुर्सीपार केनाल रोड टकली के घर में सभी बदमाश इक_ा होकर सुपेला के आकाशगंगा ज्वेलरी कॉम्प्लेक्स मार्केट में एक व्यापारी के दुकान में डकैती की योजना बना रहे थे। सात हथियारबंद आरोपियों के पास से पुलिस ने 2-ऑटोमेटिक पिस्टल, 4 मैग्जीन और 14 जिंदा राउंड और सब्बल व लोहे की राड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 399, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की। मंगलवार को शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव व छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने पत्रवार्ता में मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में सलमान अंसारी (21 वर्ष), अरबाज सिद्धकी (22 वर्ष), सुमित सिंह (23 वर्ष), रूपेश सिंह (20 वर्ष) और जामुल के अमित कुमार सिंह (19 वर्ष) शामिल हैं। पूछताछ में इंदर ने बताया कि सेक्टर-6 के बदमाश जोश मोरिश उर्फ अमित से अवैध अथियार खरीदा था। तत्काल जोश को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चार मैगजीन दो पिस्टल एक नकली पिस्टल 14 कारतूस रॉड और लोहे की राड व चाकू बरामद हुआ।
गैंगस्टर विनोद बिहारी सतना में पकड़ाया
दुर्ग पुलिस ने लंबे समय से फ रार गैंगस्टर विनोद बिहारी को मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार किया है। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि मोहन नगर थाना में अप्रैल महीने में सहारा बैंक मैनेजर संदीप श्रीवास्तव ने गैंगस्टर विनोद बिहारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। विनोद और सोमू बिहारी ने उसे डरा धमकाकर 8 लाख रुपए ले लिए थे। न पैसे वापस कर रहा था और न ही इश्योरेंस पॉलिसी की दस्तावेज दे रहे थे। एएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में टीआई बृजेश कुशवाहा की टीम सतना जाकर विनोद को पकड़ा।
Published on:
14 Jul 2021 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
