15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई

Watch video… नेहरू प्लेनेटेरियम का आयुक्त ने देखा शो

नेहरू नगर के जिम गार्डन के बगल में नेहरू प्लैनेटेरियम निगम भिलाई का बना हुआ है, जो नेशनल हाईवे के समीप है। इसमें वैज्ञानिकता के आधार पर आकर्षक ज्ञानवर्धक खगोलीय घटनाओं पर आधारित फिल्म दिखाया जाता है। इसका समय शाम को 5 से 7 तक है। आधे घंटे का शो होता है। उसी के अंदर पूरे खगोलीय घटनाओं के बारे में 3डी फिल्म के माध्यम से बताया जाता है। यहां बैठकर देखने पर ऐसा लगता है कि देखने वाला स्वयं अंतरिक्ष में पहुंच गया है।

Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jan 12, 2025

नगर निगम, भिलाई के नेहरू नगर गार्डन में बने प्लेनेटेरियम Planetarium वैज्ञानिक अंतरिक्ष के संबंध में क्या-क्या जानकारी प्राप्त किए हैं। किस प्रकार से मानव अंतरिक्ष को जाना चंद्रमा की सतह अंतरिक्ष में lunar surface in space अन्य ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जो बहुत ही रोमांचकारी लगता है। अंतरिक्ष के बारे में बहुत सारे रहस्य है, जिससे सब अनभिज्ञ हैं। विशेष करके स्कूल कॉलेज में पढऩे वाले बच्चो और खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक Enlightening है।

भिलाई निगम के आयुक्त ने देखा शो

Municipal Corporation, Bhilai Commissioner आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने नेहरू प्लैनेटेरियम में जाकर के वहां के शो को देखें बहुत प्रभावित हुए। संबंधित संचालित करने वाली एजेंसी को अच्छे से प्रचार प्रसार करने को कहा जिससे स्कूल, कॉलेज में पढऩे वाले बच्चों को इसकी जानकारी मिले। उनके शिक्षक अभिभावक जाकर देखें। सबके लिए उपयोगी है। इसके समीप में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की याद में निर्माण अधीन अटल परिसर का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अटल परिसर को निर्धारित डिजाइन के अनुसार समय अवधि में पूर्ण करने को कहा। https://www.patrika.com/prime/exclusive/politics-risalis-political-atmosphere-heated-up-the-chairman-complained-against-the-mayor-19302641