4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकित्सा अधिकारी की महिलाकर्मी पर बिगड़ गई नीयत, करने लगे ऐसी हरकतें, फिर…. हो गया बड़ा कांड

Crime Cases In Chhattisgarh : सीएमएचओ कार्यालय की एक महिलाकर्मी की शिकायत पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके जामगड़े का तबादला शहरी परिवार कल्याण केंद्र सुपेला किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
चिकित्सा अधिकारी की महिलाकर्मी पर बिगड़ गई नियत, करने लगे  ऐसी हरकतें, फिर.... हो गया बड़ा कांड

चिकित्सा अधिकारी की महिलाकर्मी पर बिगड़ गई नियत, करने लगे ऐसी हरकतें, फिर.... हो गया बड़ा कांड

भिलाई . सीएमएचओ कार्यालय की एक महिलाकर्मी की शिकायत पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके जामगड़े का तबादला शहरी परिवार कल्याण केंद्र सुपेला किया गया है। सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम ने उनके खिलाफ 3 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तबादला आदेश जारी किया।

यह भी पढें : Chhattisgarh के डॉक्टरों का करिश्मा, टाइटेनियम प्लेट से बनाई नई पसली, हादसे में घायल शिक्षक की बचाई जान

महिलाकर्मी ने डॉ. जमागड़े के खिलाफ संभागायुक्त दुर्ग से शिकायत की थी। महिला कर्मी ने कहा था कि डॉ. जामगड़े के आचरण के कारण वह परेशान है और उन्हें काम करने में परेशानी हो रही है। संभागायुक्त ने इस पत्र को सीएमएचओ, दुर्ग दफ्तर में गुरुवार को भेजा। इस मामले को सीएमएचओ, दफ्तर ने तुरंत विशाखा कमेटी के पास भेजा।

यह भी पढें : कांग्रेस-बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाएंगे अखिलेश यादव ! 25 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, रायपुर में सभा को करेंगे संबोधित

विशाखा कमेटी ने लिया दोनों का बयान

विशाखा कमेटी ने दोनों का बयान लेने के बाद चिकित्सा अधिकारी का अन्यत्र तबादला करने की अनुशंसा की। कमेटी में नोडल डॉ. अर्चना चौहान, सदस्य अंकिता सिंह, डॉक्टर रश्मी भोसले, अनिता नयन, प्रवीण पॉल शामिल हैं। सीएमएचओ ने विशाखा कमेटी की अनुशंसा के मुताबिक 3 घंटे के भीतर तबादला कर दिया।