2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: एक महीने से लगातार कर रहे थे लूटपाट, गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार, 6 नाबालिग शामिल

CG Crime: छह नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 4 मोबाइल फोन, दो चाकू, एक कटर और 3 बाइक जब्त किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Sep 13, 2025

गिरफ्तार (Photo Patrika)

गिरफ्तार (Photo Patrika)

CG Crime: भिलाई जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में राहगीरों से मोबाइल व नकदी छिनतई करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चाकू व कटर से हमला करने वाले इस गैंग के छह नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 4 मोबाइल फोन, दो चाकू, एक कटर और 3 बाइक जब्त किया है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि एक महीने से दुर्ग जिले के भिलाई नगर, मोहन नगर, स्मृति नगर, वैशाली नगर, खुर्सीपार, जामुल और जेवरा सिरसा क्षेत्र में राहगीरों पर अचानक हमला कर मोबाइल, पर्स और नकदी लूटने की घटनाएं बढ़ रही थीं। आरोपी विरोध करने वालों पर चाकू और कटर से हमला कर मौके से फरार हो जाते थे। इन घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल था। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर एसीसीयू और थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की।

जांच में तीन आरोपियों की पहचान हुई। आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम का खुलासा किया। बाद में पीड़ितों से आरोपियों की पहचान भी कराई गई, जिसमें उन्होंने उन्हें पहचान लिया। आरोपी टिल्ली उर्फ कुनाल, आलम और अनुज और छह नाबालिग को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। उनके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की गई।

अलग-अलग थाना क्षेत्र में वारदात

एएसपी ने बताया कि14 प्रकरणों में आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें भिलाई नगर थाना क्षेत्र में चार, मोहन नगर एक, स्मृति नगर चौकी एक, वैशाली नगर -एक, खुर्सीपार दो, जामुल-एक और जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में 3 प्रकरण शामिल हैं।

Story Loader