4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनांदगांव और बालोद जिले के बाद बाघ पहुंचा दुर्ग जिले में, गाय पर हमला और खेत में मिले पैर के निशान

दुर्ग जिले केे अंडा थाना क्षेत्र में बाघ के आने की खबर से लोगों में दहशत है। अंडा थाना क्षेत्र एवं जिले के सीमा गांव अछोटी से करीब 5 किमी दूर खेत में एक गाय मरी हुई मिली। उसके गले में जंगली जानवर के पंजे के निशान दिखे। पैरों के निशान देखकर वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

2 min read
Google source verification
राजनांदगांव और बालोद जिले के बाद बाघ पहुंचा दुर्ग जिले में, गाय पर हमला और खेत में मिले पैर के निशान

राजनांदगांव और बालोद जिले के बाद बाघ पहुंचा दुर्ग जिले में, गाय पर हमला और खेत में मिले पैर के निशान

दुर्ग/भिलाई@patrika राजनांदगांव जिले के मनगटा और बालोद जिले के डौंडीलोहारा के बाद अब दुर्ग जिले केे अंडा थाना क्षेत्र में बाघ के आने की खबर से लोगों में दहशत है। अंडा थाना क्षेत्र एवं जिले के सीमा गांव अछोटी से करीब 5 किमी दूर खेत में एक गाय मरी हुई मिली। उसके गले में जंगली जानवर के पंजे के निशान दिखे। पैरों के निशान देखकर वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। विभाग ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। टीम बाघ की तलाश में जुटी हुई है।

घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे के आसपास ग्राम अछोटी की
घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे के आसपास ग्राम अछोटी की है। अंडा थाना पुलिस ने बताया कि गांव के सरपंच ने इस बारे में सूचना दी थी। मौका मुआयना कर तत्काल वन विभाग के रेंजर को सूचित किया गया। कोटवार के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में मुनादी कराई गई। विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

क्षेत्र में अलर्ट जारी
वन विभाग के रेंजर जे. डब्ल्यू खान ने बताया कि बाघ ने गाय पर हमला किया है। उसके गले और शरीर पर बाघ के पंजे जैसे निशान हैं। पूरी संभावना है कि बाघ ने ही हमला किया है। अंडा क्षेत्र के लोगों को अलर्ट किया गया है।

ऐसे किया हमला

जनपद सदस्य छगनलाल दिल्लीवार ने बताया कि कुछ युवक घटना से थोड़ी दूर खड़े थे। मेड़ से गाय को गिरते हुए इन्होंने देखा लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि बाघ हो सकता है। बाद में जब गाय की मरने की सूचना मिली तो थाने को सूचना दी गई।

गांव के लोगों को किया अलर्ट
लखन पटले, एएसपी ग्रामीण ने कहा कि कोटवार से बात हुई है। संबंधित रेंजर ने बाघ होना बताया है। थाना प्रभारी से कहा है कि गांव के लोगों को अलर्ट करें। साथ ही फॉरेस्ट विभाग की मदद के जवानों की तैनाती के लिए कहा गया है।

सावधानी बरतने मुनादी कराई गई
गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एडीएम, दुर्ग ने कहा कि अछोटी (अंडा) में गाय पर हमला करते हुए एक फोटो के आधार पर घटना की पुष्टी करने अमला पहुंचा है। घटना सही होने पर सावधानी बरतने मुनादी कराई गई है। मौके पर एसडीएम, दुर्ग वन विभाग के अधिकारी, पुलिस अधिकारी व राजनांदगांव वन विभाग के अधिकारी मौजूद हंै।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

वन मण्डलाधिकारी सतोविशा समाजदार ने कहा अभी सिर्फ देवरी द में ही बाघ के पंजे मिलने की पुष्टि हुई, बाघ का पता नहीं चल पाया है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Story Loader