भिलाई

नए साल के पहले दिन मैत्रीबाग में लगा पर्यटकों का हुजूम

पर्यटक खुद ही पेश कर रहे थे गाने,

2 min read
Jan 01, 2023
नए साल के पहले दिन मैत्रीबाग में लगा पर्यटकों का हुजूम

भिलाई. नए साल के पहले दिन मैत्रीबाग में सुबह से ही पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक हजारों की तादात में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने यहां पहुंचे। वाइट टाईगर के शावक को देखने केज में बड़ी संख्या में पर्यटक बच्चों के साथ देर तक रुके हुए थे। हर कोई चाहता था कि शावक सिंघम की फोटो किसी तरह मोबाइल में कैद कर लें।

50 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद
मैत्रीबाग में करीब 50 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। शाम तक लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। पर्यटक देर शाम तक टिकट लेकर आ रहे थे।

20 टिकट काउंटर
प्रबंधन ने मैत्रीबाग के मुख्य गेट पर अव्यवस्था की स्थिति न बने। इसके लिए 20 टिकट काउंटर खोल रखे थे। इसमें से 5 से अधिक ऐसे काउंटर थे, जिसमें टिकट के लिए मोबाइल से पे किया जा सकता था। लोग एक साथ आ रहे थे और अलग-अलग काउंटर में कतार लगकर टिकट ले रहे थे।

पर्यटक खुद ही पेश कर रहे थे गाने
मैत्रीबाग में पर्यटक खुद ही हिंदी व छत्तीसगढ़ की फिल्म के गाने पेश कर रहे थे। इससे मैत्रीबाग संगीतमय हो चला था। यहां बड़ी संख्या में लोग संगीत सुनते हुए दोपहर का भोजन कर रहे थे। वहीं कुछ लोग मैदान में बच्चों के साथ खेलने में व्यस्त रहे। सुबह से ही विभाग के प्रभारी डॉ. एनके जैन व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे। पर्यटकों को वे लगातार अलर्ट भी कर रहे थे कि भीड़ अधिक है पॉकेट पर ध्यान रखें। यहां पॉकेट मार भी सक्रीय रहते हैं।

शौचालय के लिए हुए परेशान
पर्यटकों की संख्या जिस तरीके से हर साल बढ़ रही है। मैत्रीबाग में व्यवस्था को उस तरीके से बेहतर नहीं किया जा रहा है। मैत्रीबाग के अंदर शौचालय के लिए महिलाएं व पुरुष दोनों ही परेशान होते दिखे।

Published on:
01 Jan 2023 08:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर