3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: आज मतदान, परिणाम जानने के लिए करना पड़ेगा 3 दिसंबर तक इंतजार

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के भाग्य का बटन दबाने का समय आ गया।

3 min read
Google source verification
chunaav_1.jpg

दुर्ग। CG Election 2023: विधानसभा चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के भाग्य का बटन दबाने का समय आ गया। शुक्रवार को मतदाता ईवीएम में बटन दबाकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर देंगे। सभी केंद्र में मतदान दल पहुंच चुके हैं। मतदान केंद्रों मतदान का तैयारी कर ली गई है। इस बार मतदान के लिए एक अलग विकल्प भी दिया गया है। यह नोटा के अलावा होगा। जिसके अनुसार कोई प्रत्याशी पसंद नहीं होने पर मतदाता मतदान से पहले की पूरी प्रक्रिया होने के बाद भी मतदान से इनकार कर सकेंगे। नोटा के विकल्प के बजाए इन मतदाताओं को पीठासीन अधिकारी को कारण बताना होगा। पीठासीन अधिकारी इसे पंजी में दर्ज करेगा।


जुनवानी में स्ट्रॉग रूम, जमा होंगी मशीनें
इवीएम में दर्ज कराए गए मतों की गणना शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी में किया जाएगा। इसके लिए यहां स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मतदान दल मतदान के बाद सीलबंद मशीनों को यहीं जमा कराएंगे। ये मशीनें मतगणना तक कड़ी सुरक्षा के बीच यहीं रखे जाएंगे।

साजा-बेमेतरा की मशीनें बेमेतरा में
जिले की सीमा में साजा विधानसभा के 101 और बेमेतरा के 22 मतदान केंद्र आते हैं। इन केंद्रों के लिए मशीनें दुर्ग जिला मुख्यालय से भेजी गई, लेकिन ये मशीनें बेमेतरा जिला मुख्यालय में जमा होगी। गणना और टेबुलेशन में सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है।


60 संगवारी मतदान केंद्र
- जिले में 60 संगवारी मतदान बनाए गए हैं। जिले के हर विधानसभा में 10 संगवारी मतदान केंद्र होंगे। यहां सभी कर्मी महिलाएं होंगी।
0 30 आदर्श मतदान केंद्र - संगवारी मतदान केंद्रों के साथ हर विधानसभा क्षेत्र में 5 यानि जिले में 30 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। इन केंद्रों के अलावा सभी केंद्रों में सहायक व एनसीसी और एनएसएस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
0 दिव्यांग प्रबंधित केंद्र
- हर विधानसभा क्षेत्र में इस बार 1-1 दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह जिले में 6 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जहां सारा काम दिव्यांग कर्मी करेंगे। ऐसे ही 6 युवा प्रबंधित मतदान केंद्र भी होंगे।
0 हर मतदान केंद्र में सेल्फी जोन
- जिले के सभी 1479 मतदान केंद्रों में सेल्फी जोन बनाया गया है। जहां मतदान से पहले अथवा बाद में मतदाता सेल्फी ले सकेंगे।

मान्य होंगे वैकल्पिक दस्तावेज
चुनाव में पहचान पत्र अनिवार्य है, लेकिन इसके अभाव में वैकल्पिक दस्तावेजों भी मान्य किए जाएंगे। यह छूट केवल उन मतदाताओं को मिलेगा जिनका मतदाता सूची में नाम अंकित है। ये मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन व फोटो वाली अन्य दस्तावेज दिखकार मतदान कर सकेंगे।


दो सौ मीटर तक प्रचार में बंदिश
मतदान के दौरान केंद्र से दो सौ मीटर दूरी तक मतदाताओं से कोई भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि संपर्क नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा इस दूरी के कोई भी प्रचार सामग्री भी नहीं रखा जा सकेगा। मतदान केंद्र से 200 मीटर दूरी तक दीवारों में लिखे गए प्रचार को मिटाया गया है।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही सहायक प्राध्यापक निलंबित


ढोए नहीं जा सकेंगे मतदाता
मतदाताओं को राजनीतिक दलों द्वारा वाहनों में ढोकर मतदान केंद्र पहुंचाए जाने की शिकायत रहती है। इस बार राजनीतिक दल के प्रतिनिधि ऐसा नहीं कर सकेंगे। मतदाताओं को वाहनों में नहीं ढोया जा सकेगा। ऐसी संभावनाओं के मद्देनजर निगरानी दल भी लगाया गया है।


अंतिम बटन नोटा
निर्वाचन आयोग ने इस बार चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के पसंद नहीं होने पर किसी को भी मतदान नहीं करने की सुविधा का प्रावधान रहेगा इसके लिए नोटा के बटन का ऑप्शन मशीन दिया गया है। यह बटन बैलेट यूनिट के सबसे अंत में होगा।


75 मिनट पहले होगा मॉक पोल
चुनाव में मतदान से पहले इवीएम की पारदर्शिता की जांच के लिए मॉक पोल कराया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने मतदान शुरू होने के 75 मिनट पहले यह मॉक पोल कराया जाएगा। इस दौरान मतदान केंद्र में केवल एक एजेंट को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: CG Second Phase voting 2023 : अजय चंद्राकर और जनसम्पर्क के आयुक्त ने किया वोट, इधर चार पीढ़ी ने एक साथ किया मतदान

Story Loader