22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसने कहा भाजपा का बाबा गुरू घासीदास से कोई वास्ता नहीं, पढि़ए पूरी खबर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने गुरुघासीदास जयंती पर सिरसाकला, भिलाई-3 कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला।

2 min read
Google source verification
Pradesh Congress in-charge Punia

भिलाई. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने गुरुघासीदास जयंती पर सिरसाकला, भिलाई-3 में हुए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर प्रदेश को नशामुक्त किया जाएगा। इसका संकल्प पार्टी ने लिया है। गुरु घासीदास भी चाहते थे कि सत्य, अहिंसा व नशामुक्त राज्य हो। कांग्रेस उस राह पर ही चल रही है।

मुख्यमंत्री प्रदेश भर में शराब बिकवा रहे

अभी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री प्रदेश भर में शराब बिकवा रहे हैं। इससे साबित होता है कि वे गुरु घासीदास के कार्यक्रम में सिर्फ शामिल होते हैं, उनके बताए राह पर चलना नहीं चाहते। कार्यक्रम की शुरुआत जैतखाम पर ध्वजारोहण व पूजा अर्चना से हुई। इस अवसर पर पंथी दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। लोककला मंच चिन्हारी की ममता चंद्राकर की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।

नाममात्र के लिए वे जयंती कार्यक्रम में शामिल होते हैं
इस अवसर पर पुनिया ने कहा कि भाजपा का गुरु घासीदास के रास्ते से दूर दूर तक वास्ता नहीं है। सिर्फ नाममात्र के लिए वे जयंती कार्यक्रम में शामिल होते हैं। मेरा सौभाग्य है जिस समुदाय से संबंध रखते हुए उनके चरण में नमन करने का मुझे मौका मिला है। यहां लगातार कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं। ३१ दिसंबर को भी यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने वाला हूं। गुरु घासीदास के रास्ते में चलने का ढोंग करने वालों को पहचानने की जरूरत है। जो झूठ बोलता है वह सतनाम के साथ नहीं हो सकता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सत्य के साथ स्तंभ के रूप में खड़े हैं।

संतों की कर्मभूमि
पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत और संस्कारों का प्रदेश है। हम धन्य हैं बाबा सहित कई अन्य संतों की यह कर्मभूमि है। सतनाम समाज अब पीछे नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि हम सभी को बाबा के बताए मार्गों पर चलना चाहिए।

51 लोगों को सम्मानित किया

कार्यक्रम में समाज सेवा, खेल, कला व साहित्य से जुड़े 51 लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक अरूण वोरा, पूर्व विधायक बीडी कुरैशी, प्रतिमा चंद्राकर, डॉ शिव डहरिया सहित अन्य मौजूद थे।