4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप भी चाहते हैं एक महीने में अमीर बनना, तो ये महिला सोने की पोटली में फूंकती है दोगुना करने का मंत्र, पढि़ए कैसे

खुद को ज्योतिषी(astrologer in Bhilai) बताकर अंतरराज्यीय ठगी (Interstate fraud) करने वाली भिलाई की महिला को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गिरफ्तार किया गया है। यह शातिर ठग महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाती थी। (Bhilai police)

3 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Sep 22, 2019

आप भी चाहते हैं एक महीने में अमीर बनना, तो ये महिला सोने की पोटली में फूंकती है दोगुना करने का मंत्र, पढि़ए कैसे

आप भी चाहते हैं एक महीने में अमीर बनना, तो ये महिला सोने की पोटली में फूंकती है दोगुना करने का मंत्र, पढि़ए कैसे

भिलाई. खुद को ज्योतिषी (astrologer in CG)बताकर अंतरराज्यीय ठगी करने वाली भिलाई की महिला को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गिरफ्तार किया गया है। यह शातिर ठग महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाती थी। उनसे सोने-चांदी (Gold gold jewellery)की जेवर और नकद को दोगुने करने का लालच देकर पोटली में रखकर गहने और रकम मंगाती थी। फिर उसमें मंत्र फूंककर एक माह बाद खोलने को कहती। जब एक माह बाद पोटली खोली जाती तो उसमें से पत्थर निकलते। तब जाकर महिलाओं को मालूम चलता कि उनके साथ धोखा हो गया है। भिलाई तीन पुलिस (Bhilai police)महिला को गिरफ्तार करने ग्वालियर रवाना होगी।

ट्रांजिट रिमांड पर भिलाई लाएंगे
भिलाई तीन टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि 11 जुलाई 2018 को ठगी के शिकार महिलाओं ने चरोदा पंचशील नगर निवासी सीमा सेतुआ, पति कमलेश सेतुआ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी मोहल्ले की सात महिलाएं उसके झांसे में आकर 1 करोड़ 98 लाख 20 हजार की ठगी की। रिपोर्ट के बाद सीमा सेतुआ और कमलेश सेतुआ घर में ताला बंदकर फरार हो गए। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इधर ग्वालियर में जाकर छुप गई थी। वह होटल में ठहरती थी और व्यापारियों की पत्नियों को ठगी का शिकार बनाती थी।

महिलाएं ही होती थी निशाने पर हाथ देख फंसाती थी जाल में
वह महिलाओं को ही निशाना बनाती थी। खुद को ज्योतिषी बताकर मिलती थी। उनकी हाथ की रेखा देखती थी। जीवन में सकंट में है। इसे दूर करने के लिए धनवान होना बहुत जरूरी है। जब महिलाएं उसकी बातों में आ जाती थी। तब वह कहती थी कि घर में सोने-चांदी की जेवर और नकद को सप्ताह भर में डबल करने का झांसा देती थी।

भिलाई की सात और ग्वालियर में व्यापारियों की पत्नियों से ठगी
भिलाई-तीन की 7 महिलाओं से सोने-चांदी के जेवर और पैसे सात दिन में डबल करने का झांसा देकर एक साल से फरार थी। छह माह से ग्वालियर में डेरा जमाकर व्यापारियों की पत्नियों से 35 तोला सोना, 2 लाख रुपए ठगी कर फरार थी। दोबारा ठगने के लिए दो माह पहले ही ग्वालियर पहुंची थी। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने उसे एक होटल में दबोच लिया।

एक महीने तक पोटली खोलने के लिए करती थी मना
महिलाओं से मिलती थी। सोने-चांदी की ज्वेलरी को पोटली में बांधकर मंगवाती थी। फिर उस डबल करने के लिए मंत्रोचार करती थी। थोड़ी सी नजर उधर नजर हुई तो अपने पास रखी पत्थर की पोटल दे देती थी। सर्त यह रखती थी कि एक महीने तक उसे नहीं खोलना है। जब महिलाएं एक माह के बाद पोटली को खेलती थी तो उनके हाथ पत्थर लगता था। जब यहां शिकायत हुई तो ग्वालियर भाग गई। वहां पर भी होटल में रुक कर इसी पैटर्न पर 18 महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया।

एजेंट के जरिए ग्वालियर में जाल
ग्वालियर में सीमा सेतुआ ने एक एजेंट रखा था। उसका नाम आनंद बताया गया है। उसी के जरिए ग्वालियर में जाल फैलाया था। पहली बार 6 महीने तक 6 महिलाओं को चपत लगाई। फिर दो माह से वहां पहुंच गई थी। 12 महिलाओं को ठगा। उसका पति कमलेश सेतुआ भी उसका साथ देता रहा है। ज्योतिषी का काला कारोबार एक होटल से चला रही थी।

ये हुए 1 करोड़ 98 लाख 20 हजार ठगी के शिकार
भिलाई तीन टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि महिला बड़ी शातिर है। वर्ष 2018 में आर किरण रेड्डी ने शिकायत की थी कि मोहल्ले की योगिता ध्रुव कौशल्या, कोमल घोष, साजदा बेगम, अमिता रानी, अंजली सिन्हा को झांसे में लिया। उक्त महिलाओं से 1 करोड़ 98 लाख 20 हजार की ज्वेलरी और पैसा ठग (fraud in Bhilai) लिया। दबाव बनाने पर फर्जी चेक भी दिया था।

भिलाई-3 की फाइनेंस कंपनी में सोना रखती थी गिरवी
ठगी की शिकार हुए महिलाएं जब पैसे के लिए दबाव बनाने लगी। सीमा सेतुआ ने बताया कि ज्वेलरी को फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रख देती है। भिलाई तीन मणिपुरण गोल्ड फायनेंस लिमिटेड शाखा, मुथूट फायनेंस शाखा सुपेला में ज्वेलरी गिरवी रखी थी। जीआरपी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सीमा सेतुआ को जेल भेजा था। एसपी प्रखर पांडेय ने बताया कि ग्वालियर की पुलिस ने अभी जानकारी नहीं दी है। ठग महिला पकड़ाने की सूचना मिलते ही यहां से टीम भेजी जाएगी। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा।