
हैंडबॉल नेशनल जूनियर खेलने निकला युवक कोलकाता से हुआ गायब
भिलाई. हैंडबॉल नेशनल जूनियर प्रतियोगिता 27 से 31 मार्च तक गुवाहाटी में हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से 17 युवा खिलाड़ी दो कोच के साथ निकले। इसमें 4 भिलाई के खिलाड़ी भी शामिल हैं। शनिवार की सुबह टीम कोलकाता पहुंची। यहां से शाम को गुवाहाटी के लिए रवाना होना था। इसके पहले ही भिलाई के सेक्टर-4 में रहने वाले जावेद खान का बेटा सिराज खान नजर नहीं आया।
टीम को किया रवाना
पिता जावेद खान ने बताया कि कोच टीम को गुवाहाटी के लिए रवाना कर दिया। इसके साथ ही शनिवार की रात 8.30 बजे फोन करके सूचना दिया कि सिराज गुम हो गया है। यह सुनकर तुरंत वे कोलकाता के लिए रवाना हुए। वहां रिश्तेदारों के साथ थाना पहुंचे हैं।
होटल से निकलते दिखा फुटेज में
पिता ने बताया कि सिराज होटल से खाना खाकर निकलते सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। कोच अगर बच्चों को लेकर जाते हैं, तो उनका ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी है।
10 वीं का है छात्र
पिता ने बताया कि सिराज क्लास 10 का छात्र है। वह जवाहर नगर के निजी स्कूल का छात्र है। हैंडबॉल का अच्छा खिलाड़ी है। इस वजह से उसका चयन नेशनल स्तर के खेल में हुआ। गुम होने की सूचना मिलने के बाद से परिवार वाले परेशान हैं।
Published on:
26 Mar 2023 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
