5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एस्कॉर्ट कर रहे दो जने गिरफ्तार, पीछे आ रही कार से 117 किलो डोडा चूरा बरामद

पुलिस ने बराणा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थ से भरी कार को एस्कॉर्ट कर रहे दो जनों को पकड़ लिया

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, 117 kg Doda sawdust recovered from car in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

पुलिस ने रविवार को बराणा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थ से भरी कार को एस्कॉर्ट कर रहे दो जनों को पकड़ लिया।

आसींद।
पुलिस ने रविवार को बराणा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थ से भरी कार को एस्कॉर्ट कर रहे दो जनों को पकड़ लिया। उनके पीछे आ रही कार से 117 किलो डोडा चूरा बरामद किया। मौके से मादक पदार्थ तस्करी कर ले जा रहा चालक फरार हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

READ: खदान में डम्पर से कुचलकर ठेकेदार की मौत, हत्या की आशंका पर परिजनों का पांच घण्टे हंगामा

थानाधिकारी राजकुमार नायक को मुखबिर से सूचना मिली कि माण्डल की ओर आ रही कार में मादक पदार्थ है। जिस वाहन में मादक पदार्थ उसके आगे कार में दो जने एस्कॉर्ट कर रहे है।बराणा चौराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान शंका के आधार पर कार को रोक लिया गया। उसमें दो जने सवार थे। पीछे आ रही कार का चालक ने दूर ही वाहन रोक दिया। पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर जंगल में भाग गया।

READ: एमजी अस्पताल में स्टाफ के व्यवहार से संतुष्ट नहीं जनता, मरीजों पर किए मोबाइल सर्वे में हुआ खुलासा

पुलिस ने पीछे आई कार से 117 किलो डोडा चूरा बरामद किया। एस्कॉर्ट कर रहे तापू थाना ओसिया (जोधपुर) निवासी जिया विश्नोई तथा ओसिया निवासी चनणा विश्नोई को गिरफ्तार कर लया गया। पूछताछ में सामने आया कि चित्तौडग़ढ़ जिले से मादक पदार्थ भरा गया था और जोधपुर ले जाना था। पुलिस कार चालक और सप्लायर की तलाश कर रही है।

सड़क हादसे में टूटी बाइक सवार की सांसें

हमीरगढ़. भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर हमीरगढ़ ग्रोथ सेंटर के निकट शनिवार रात मोटरसाइकिल सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हमीरगढ़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया७
थानाधिकारी गजराज चौधरी ने बताया कि हमीरगढ़ निवासी कमलेश भांबी (20) फैक्ट्री में काम कर बाइक से घर जा रहा था। ग्रोथ सेंटर के निकट अज्ञात वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।