8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वंदे मातरम के 150 वर्ष: प्रदेशभर में 26 तक गूंजेगा राष्ट्रगीत

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर राजस्थान में देशभक्ति की बयार बहेगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रदेश के हर जिले, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी। भीलवाड़ा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर […]

less than 1 minute read
Google source verification
150 years of Vande Mataram: The national song will resonate across the state until the 26th.

150 years of Vande Mataram: The national song will resonate across the state until the 26th.

राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर राजस्थान में देशभक्ति की बयार बहेगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रदेश के हर जिले, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी। भीलवाड़ा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार पहले चरण के बाद अब दूसरा चरण 26 जनवरी तक चलाया जाएगा। जबकि तीसरा चरण 7 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान तथा चौथा चरण 1 से 7 नवंबर तक चलाया जाएगा।

23 को नेताजी जयंती पर विशेष आयोजन

आदेश के अनुसार द्वितीय चरण के तहत 26 जनवरी के बीच जिला और पंचायत स्तर पर प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, लघु फिल्म प्रदर्शन और बैंड वादन जैसे कार्यक्रम होंगे। विशेष रूप से 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भव्य वंदे मातरम् गायन, सेल्फी कैंपेन, निबंध, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रगीत का विशेष गायन अनिवार्य किया गया है।

पोर्टल पर अपलोड होगी फोटो-वीडियो

शिक्षा विभाग ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई जाए। इन विवरणों को संस्कृति मंत्रालय और राजस्थान सरकार के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।