16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pre Monsoon ने प्रदेश में मचाया कहर! बिजली गिरने और दीवार ढहने से तीन बालिकाओं की मौत, कई पेड़ और खंभे धराशायी

राजधानी सहित कई शहरों में Pre-Monsoon के बादल बरसे...  

2 min read
Google source verification
Pre Monsoon

देर से Monsoon आने की संभावना के बीच मंगलवार देर शाम राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हुई। भीलवाड़ा में भी इंद्रदेव मेहरबान हुए। खेतों में 2 माह से पसरा सन्नाटा बीती रात हुई तेज बारिश के बाद टूट गया और खुशियों में बदल गया। जहाजपुर क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के बाद बुधवार सुबह से ही किसानों ने खेतों की ओर रुख किया। खेतों में चहल पहल नजर आई। किसान खेतों की खरार करने व देसी खाद खेतों में बिखेरने मैं दिन भर रहें व्यस्त नजर आए। वहीं राजधानी जयपुर में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश से सडक़ों पर पानी बह निकला। इसके अलावा सीकर के श्रीमाधोपुर में बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे तो उदयपुर के बाठेड़ा कला और नांगरिया में बिजली गिरने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। धौलपुर के गांव तोर में अंधड़ से दीवार गिरने से बालिका की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ के साथ ही बारिश के आसार जताए हैं।

देरी से दस्तक देगा Monsoon...
मौसम विभाग के अनुसार मानसून तय समय से देरी से प्रदेश में दस्तक देगा। 12 जून तक मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन इसके बाद मानसून की गति बाधित हो गई है। गति कमजोर पडऩे से मानसून की बारिश में भी प्रभाव पड़ा है। मानसून की बारिश इस समय केवल पूर्वोत्तर भारत तक ही हो पा रही है। माना जा रहा है कि 23 जून बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा। पहले राजस्थान में 15 से 20 जून तक मानसून की संभावना बताई थी, लेकिन अब मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रदेश में मानसून जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह में दस न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा।

दिन में बढ़ी गर्मी
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश प्रमुख शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ था। जो मंगलवार को अधिकांश शहरों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। राजधानी में दिन का तापमान 41.2 और रात का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा।

थोड़ी देर बरखा आई, राहत के साथ आफत भी लाई, जाम में फंसा शहर
राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिनभर तपाने के बाद शाम को थोड़ी देर मेघ बरसे। लोगों को तेज गर्मी से सुकून तो मिला, लेकिन सडक़ों पर चल रहे लोग परेशानी में घिर गए। बारिश के कारण शहर के हर मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। वहीं गुर्जर की थड़ी के पास पुलिया से निकल रही सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से वहीं बह निकली। इससे घंटों लोग जाम में फंसे रहे। मेट्रो स्टेशन के पास भी सीवर लाइन धंस गई, जिससे आसपास घरों में पानी आ गया। अजमेरी गेट, रामनिवास बाग, जवाहर सर्किल के सामने, नारायण सिंह सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल समेत कई जगह घुटनों पानी भी भर गया।