
50 lakh theft revealed: History-sheeter gangster committed the crime with the help of his sister
प्रतापनगर थाना पुलिस और डीएसटी ने शहर के बापूनगर में चार दिन पूर्व एक मकान में हुई 50 लाख रुपए चोरी का शनिवार को खुलासा कर दिया। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। सरगना फरार चल रहा है। मामले में एक बाल अपचारी की भी तलाश है। सरगना ने बहन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बहन से चोरी का माल बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 25 फरवरी को बापूनगर निवासी गोपाललाल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि वह परिवार समेत पारिवारिक कार्य होने से दिल्ली गए थे। 24 फरवरी की रात को सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने भीतर प्रवेश किया। घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब पचास लाख रुपए थी। पुलिस ने जांच के बाद मामले में कांवाखेड़ा हाल हनुमान कॉलोनी निवासी कांता बैरवा को गिरफ्तार किया। मामले में मुख्य आरोपी कांता का भाई सत्यनारायण उर्फ सत्तू बैरवा फरार है। थानाप्रभारी राजपालसिंह ने बताया कि सत्यनारायण कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी व नकबजनी के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में सामने आया कि सत्यनारायण बाल अपचारी के साथ मिलकर दिन में कॉलोनियों में रैकी करता था। सूने मकान की तलाश की जाती थी। दिनभर उस मकान पर निगरानी रखी जाती। रात में किसी के नहीं होने पर ताला तोड़कर भीतर घुसते थे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने शहर में लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाल कर सत्यनारायण को चिन्हित किया। पुलिस ने कांता के कब्जे से चुराए गए कुछ गहने और नकदी बरामद की है।
Published on:
01 Mar 2026 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
