1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में शिक्षा सत्र 2026-27 का शंखनाद: अगले माह से बंटने लगेंगी निशुल्क पुस्तकें

आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी कमर कस ली है। सरकारी स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है कि उन्हें नए सत्र की शुरुआत से पहले ही निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का तोहफा मिल जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) भीलवाड़ा ने […]

2 min read
Google source verification
The state has announced the start of the 2026-27 academic session: free books will be distributed from next month.

The state has announced the start of the 2026-27 academic session: free books will be distributed from next month.

  • भीलवाड़ा से शुरुआत: 5 मार्च से शुरू होगा निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण, रूट चार्ट जारी

आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी कमर कस ली है। सरकारी स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है कि उन्हें नए सत्र की शुरुआत से पहले ही निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का तोहफा मिल जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) भीलवाड़ा ने जिले के सभी 14 ब्लॉकों के लिए वितरण का विस्तृत रूट चार्ट और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वितरण का प्रथम चरण 5 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा।

सुबह 9 बजे से खुलेगा किताबों का पिटारा

आदेश के अनुसार सभी पीईईओ, यूसीईईओ और संस्कृत नोडल केंद्रों को निर्धारित तिथि पर सुबह 9 बजे अपने क्षेत्र की मांग के अनुसार पुस्तकें प्राप्त करने के लिए डिपो पहुंचना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किताबों के परिवहन के लिए वाहनों की व्यवस्था स्वयं पाठ्य पुस्तक मंडल की ओर से की जाएगी।

इन नियमों का करना होगा सख्ती से पालन

वितरण के समय सीबीईओ-द्वितीय की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। पद रिक्त होने पर सीबीईओ-प्रथम या किसी जिम्मेदार अधिकारी को प्रतिनिधि नियुक्त करना होगा। जैसे ही डिपो से पुस्तकों का चालान प्राप्त होगा, उसकी तत्काल ऑनलाइन प्रविष्टि 'शाला दर्पण' पोर्टल पर करनी होगी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विभाग ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि कोई भी पीईईओ या नोडल प्रभारी निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होता है, तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा। साथ ही, किताबों के परिवहन के लिए अनुबंधित वाहनों में किसी भी प्रतिनिधि के बैठने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शिकायत मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ब्लॉकवार वितरण की मुख्य तिथियां

निशुल्क पुस्तक के लिए रूट चार्ट जारी किया है। इसके अनुसार आसीन्द, बदनोर 5 मार्च, बनेड़ा 6 मार्च, बिजौलिया 7 मार्च, हुरड़ा 9 मार्च, जहाजपुर 10 एवं 12 मार्च, करेड़ा 13 मार्च, कोटड़ी 14 एवं 16 मार्च, मांडल 17 मार्च, मांडलगढ़ 18 मार्च, रायपुर 19 मार्च, सहाड़ा 20 मार्च, शाहपुरा 21 एवं 23 मार्च तथा सुवाणा ब्लॉक में 24 एवं 25 मार्च को पुस्तकों का वितरण होगा।