
War-heated gold crosses Rs 1.70 lakh, Bhilwara bullion market falls silent
ईरान, इजरायल और मिडिल ईस्ट में भड़के युद्ध की आंच अब सीधे स्थानीय बाजारों तक पहुंच गई है। वैश्विक तनाव और अनिश्चितता के बीच भीलवाड़ा के सर्राफा बाजार में चुप्पी है। हालात ये हैं कि आसमान छूते दामों के बीच खरीदार बाजार से नदारद हैं और असमंजस के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के नियमित भाव तक नहीं खुल पा रहे हैं।
मिडिल ईस्ट के गहराते संकट और अमेरिका-ईरान के बीच सीधी जंग की आहट ने ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में भारी खलबली मचा दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर (मार्केट प्लस) पर सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना उछलकर 5279 डॉलर के पार निकल गया है, जबकि चांदी के भाव 93.80 डॉलर के स्तर को छू गए हैं। इस वैश्विक उछाल के सीधे असर से भीलवाड़ा में सोने के दाम 1.70 लाख रुपए प्रति दस ग्राम को पार कर गए हैं। वहीं, चांदी ने फिर से सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2.85 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर को पार कर लिया है।
अभूतपूर्व तेजी और लगातार बदल रहे वैश्विक समीकरणों के चलते स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। भावों में इतनी अधिक अस्थिरता है कि बाजार में नए सौदे लगभग बंद हो गए हैं। भीलवाड़ा के सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में संकट लगातार गहरा रहा है। अगर यह युद्ध लंबा चलता है, तो सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से नई और बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। फिलहाल आम ग्राहक केवल स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहा है।
भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में चांदी में 18 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तथा सोने में 10 हजार रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। शुक्रवार को भीलवाड़ा शहर में चांदी 2.67 लाख रुपए तथा सोना 10 ग्राम -1.60 लाख रुपए के बोले गए थे। जो बढ़कर चांदी 2.85 लाख तथा सोना 1.70 लाख रुपए तक बोले गए हैं।
Published on:
01 Mar 2026 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
